दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

दीपिका पादुकोण के लीला लुक ने छोड़ी थी खास छाप, रामलीला के ये अंदाज आज भी हैं खास

Deepika Padukone Navratri Leela Looks: संजय लीला भंसाली की बेहतरीन फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण द्वारा निभाया गया लीला का किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा है।

यति सिंह
इस अनोखे सफर की शुरुआत उस फेमस लाल घाघरा-चोली से होती है जिसने पर्दे पर आते ही तहलका मचा दिया था। पारंपरिक गुजराती कारीगरी, नक्काशीदार चोली और लहराते हुए खूबसूरत घाघरे ने लीला के रोल में जान फूंक दी थी।
लीला के वॉर्डरोब की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि उसमें हर तरह के जज्बात को रंगों के जरिए बयां किया गया था। चाहे वह सफेद और लाल रंग का वह खूबसूरत मेल हो जिसमें अद्भुत नजाकत दिखाई देती है।
चटक लाल और हरे रंग का वह कॉम्बिनेशन जो हर किसी का मन मोह लेता है। कभी गहरे रंगों के कढ़ाईदार कपड़ों में उनकी पर्सनेलिटी की मजबूती झलकती थी, तो कभी पीले और गुलाबी रंग के कपड़ों में उनका चुलबुला व बेबाक अंदाज साफ नजर आता था।
इस आइकॉनिक वॉर्डरोब की खूबी सिर्फ भारी-भरकम कपड़ों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें सादगी का भी एक अलग ही स्तर देखने को मिलता था। जब दीपिका सादे सफेद रंग के कढ़ाईदार कपड़ों में नजर आती थीं, तो उनका एक बेहद कोमल और शांत रूप सामने आता था।
इसके उल्टे जब बात काले और सुनहरे रंग के कॉम्बिनेशन या फिर काली स्कर्ट के साथ चमकदार गुलाबी चोली की आती थी, तो उसमें परंपरा के साथ एक हल्का सा मॉडर्न टच भी देखने को मिल जाता था।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग