मीका सिंह से अनुपम खेर तक दलेर महेंदी को इन स्टार्स का मिला सपोर्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इस पूरे विवाद के सामने आते ही सबसे पहले दलेर महंदी के छोटे भाई और फेमस सिंगर मीका सिंह ने उनका सपोर्ट किया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पूरी घटना पर सफाई दी और अपने बड़े भाई का मजबूती से बचाव किया। अनुपम खेर ने दो टूक शब्दों में कहा कि दलेर मेहंदी अपनी फिटनेस और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं और वे किसी भी तरह का नशा नहीं करते हैं। एक ऐसे कलाकार के साथ जिसने देश को अनगिनत बेहतरीन गाने दिए हैं, ऐसा बर्ताव करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी जनता से कलाकारों के प्रति संवेदनशील होने की अपील की। कपिल ने बताया कि हाल ही में दलेर पाजी की एक गंभीर सर्जरी हुई थी, जिसके बाद भी वे स्टेज पर अपनी कला का प्रदर्शन करने पहुंचे थे। फेमस रैपर बादशाह और सिंगर पलाश सेन ने भी उन्हें भारतीय म्यूजिक का एक ऐसा स्तंभ बताया जिसने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। इन सभी कलाकारों ने ऑनलाइन हो रही उनकी ट्रोलिंग की कड़ी निंदा करते हुए उनके सम्मान की रक्षा की बात कही है।एक्टर राजपाल यादव ने कहा कि एक कला के स्टूडेंट होने के नाते वे यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि दशकों तक देश और दुनिया को अपनी आवाज से झूमने वाले एक लीजेंड सिंगर के साथ ऐसा अशोभनीय व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे मंत्री जी ने पूरी कला को ही खरीद लिया हो।