जंतर-मंतर पर प्रदर्शन Source- IANS
दिल्ली में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए लोग जुटने की कोशिश कर रहे थे। प्रदर्शनकारी CEC के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।जंतर-मंतर के पास दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, AAP दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज, कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया।हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर अलग-अलग पुलिस थानों में ले जाया गया। इनमें बदरपुर और उत्तर बाहरी दिल्ली के थाने भी शामिल हैं।पुलिस ऐसे लोगों को भी हिरासत में लेती नजर आई, जो 10 या उससे अधिक के समूह में एक जगह इकट्ठा हो रहे थे। प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग और जंतर-मंतर की ओर बढ़ने से रोक दिया। फिलहाल जनपथ के आसपास प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बना हुआ है।रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 50-60 लोग जनपथ के आसपास अभी भी जुटे हुए थे। प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।इससे पहले पुलिस ने SIR में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई।मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करने का ऐलान किया। पार्टी ने इसे चुनाव आयोग में कथित मतभेदों से जुड़ी रिपोर्ट के विरोध से जोड़ा है।