सोनी राजदान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
सोनी राजदान ने एक इंटरव्यू में एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि फिल्म 'गुमराह' के स्मोकिंग सीन की शूटिंग के दौरान उन्होंने अनजाने में 1 दिन में करीब 100 सिगरेट पी ली थीं। उस समय उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी नहीं थी।शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी के अनुसार एक्टर एक दौर में रोजाना करीब 100 सिगरेट पी जाते थे। स्मॉकिंग की इस आदत का उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा था।अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में अपनी पुरानी स्मोकिंग की लत का जिक्र किया था। खबरों के अनुसार अजय देवगन की जिंदगी में एक समय ऐसा था कि जब वे 1 दिन में करीब 100 सिगरेट तक पी लेते थे, हालांकि बाद में उन्होंने इस आदत को छोड़ दिया।शाहरुख खान भी कई बार अपनी स्मोकिंग की आदत पर बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि शूटिंग और काम के दबाव के चलते वह काफी ज्यादा सिगरेट पीते थे। बाद में उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया।
मिलिंद सोमन भी एक वक्त चेन स्मोकर हुआ करते थे। वह रोजाना करीब 30 सिगरेट पी जाते थे। हालांकि साल 2004 में उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इस आदत को हमेशा के लिए छोड़ दिया।