इन बॉलीवुड सितारों की नागरिकता पर उठे सवाल? (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

इमरान खान से अक्षय कुमार तक... इन बॉलीवुड सितारों की नागरिकता पर भी उठे सवाल, लिस्ट में आलिया-कटरीना भी शामिल

Bollywood Celebrities Citizenship Controversy: बॉलीवुड स्टार्स इमरान खान का नाम नागरिकता के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में आया, लेकिन उनसे पहले भी अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की नागरिकता पर बहस हुई है।

यति सिंह
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में इमरान खान के शामिल होने के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत उन्हें नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
अक्षय कुमार की नागरिकता का मुद्दा साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान काफी सुर्खिंयों में रहा था। अमृतसर में जन्मे अक्षय ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कनाडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। बाद में भारत में उनका करियर फिर से चल निकला, लेकिन उनके पास कनाडा का पासपोर्ट वैलिड रहा।
फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्मों और गानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दिलजीत के पास 2018 तक भारतीय नागरिकता थी। इसके बाद 2022 में उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ले ली। बता दें कि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। इसलिए वे अब भारत में आने-जाने के लिए ई-वीजा का इस्तमाल करते हैं।
फेमस सिंगर अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ था। वह पहले पाकिस्तानी नागरिक थे और साल 2001 में भारत आए थे। भारत में रहने और काम करने के दौरान उनकी नागरिकता को लेकर भी काफी चर्चा हुई।
कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार अहिंसा के ओसीआई कार्ड को लेकर साल 2023 में बड़ा बवाल खड़ा हुआ था, जब उनके कुछ टिप्पणियों के बाद केंद्र की सरकार ने उनकी यह सुविधा रद्द करने का फैसला लिया था, जिस पर बाद में कर्नाटक हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।
आलिया भट्ट का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था और उनकी मां सोनी राजदान ब्रिटिश मूल की हैं। वहीं कटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ और उनका फैमिली रिलेशन ब्रिटेन से है। इन दोनों एक्ट्रेसेस की नागरिकता से जुड़े तथ्य अक्षय कुमार के मामले से अलग हैं।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

Punganur Violence: मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमला, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत; आंध्र में भड़का तनाव

भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा