विद्या बालन और दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

कंगना रनौत से कैटरीना कैफ तक, इन एक्ट्रेसेस ने ठुकराए फिल्म ऑफर, विद्या बालन और दीपिका पादुकोण को मिला फायदा

Bollywood Actresses Rejected Films: बॉलीवुड में कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने चर्चित फिल्मों के ऑफर ठुकराए थे। ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, कंगना रनौत, कैटरीना कैफ और काजोल ने बड़े प्रोजेक्ट्स रिजेक्ट किए थे।

सोनाली झा
'गदर' में सकीना का आइकॉनिक रोल अमीषा पटेल ने निभाया था। लेकिन यह किरदार पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर किया गया था। ऐश्वर्या ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। बाद में अमीषा इस रोल से खूब पॉपुलर हुईं।
'ये जवानी है दीवानी' में नैना का रोल पहले कैटरीना कैफ को ऑफर हुआ था। बाद में यह किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया। वहीं 'वीर-जारा' का ऑफर पहले काजोल के पास गया था। काजोल ने फिल्म करने से मना कर दिया और बाद में प्रीति जिंटा नजर आईं। इन फिल्मों के रिजेक्शन को लेकर आज भी पुराने किस्से चर्चा में रहते हैं।
ऐश्वर्या राय को 'राजा हिंदुस्तानी' में काम करने का मौका मिला था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद यह फिल्म करिश्मा कपूर को मिली। फिल्म में करिश्मा और आमिर खान की जोड़ी नजर आई। 'राजा हिंदुस्तानी' उनके करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल हुई।
'द डर्टी पिक्चर' में सिल्क स्मिता का किरदार विद्या बालन ने निभाया था। लेकिन यह फिल्म पहले कंगना रनौत को ऑफर की गई थी। कंगना ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से मना कर दिया। बाद में विद्या बालन ने फिल्म में शानदार काम किया। इस फिल्म ने विद्या को खूब चर्चा और पहचान दिलाई।
संजय लीला भंसाली की 'राम लीला' का ऑफर भी करीना कपूर को मिला था। लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दीपिका पादुकोण को लीड रोल के लिए चुना गया। फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह नजर आए थे। यह फिल्म दीपिका के करियर की चर्चित फिल्मों में रही।
संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम' भी पहले करीना कपूर को ऑफर हुई थी। करीना ने फिल्म में नंदिनी का किरदार निभाने से मना कर दिया। इसके बाद यह रोल ऐश्वर्या राय के पास गया। फिल्म में ऐश्वर्या के साथ सलमान खान और अजय देवगन नजर आए। फिल्म आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन