ये एक्ट्रेसेस हैं फौजी परिवार की बेटियां (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस का है आर्मी कनेक्शन, इन फौजी परिवार की बेटियों की लिस्ट देख हैरान रह जाएंगे आप

Bollywood Actresses From Army Families: जानिए ग्लोबल पहचान बना चुकी कई फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में जो रियल में फौजी परिवारों से ताल्लुक रखती हैं।

यति सिंह
ग्लोबल स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली प्रियंका चोपड़ा का बचपन देश के अलग-अलग सैन्य कैंपों में बीता है। उनके माता और पिता दोनों ही भारतीय सेना में बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल के पद से रिटायर्ड हुए हैं। अनुष्का ने बचपन में कड़ा अनुशासन देखा है और साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उनके पिता सीमा पर तैनात थे।
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का रिश्ता भी रक्षा क्षेत्र से रहा है। उनके पिता शुबीर सेन भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर के रूप में देश की सेवा कर चुके हैं।
एक्ट्रेस दिशा पाटनी के परिवार का भी सुरक्षा बलों से गहरा नाता है। उनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
रकुल प्रीत सिंह के पिता कुलविंदर सिंह भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट में अधिकारी रहे हैं, जिससे रकुल को अलग-अलग शहरों में ढलने की सीख मिली।
प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा सेना में थे, जिनका असमय निधन एक दुर्घटना में हो गया था और आज उनके भाई सेना में अफसर हैं। एक्ट्रेस निमरत कौर की कहानी सबसे ज्यादा भावुक करने वाली है। उनके पिता मेजर भूपिंदर सिंह वर्ष 1994 में कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज