BMC के एक्शन का सामना कर चुके हैं बॉलीवुड के ये सितारे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन से क्वीन कंगना रनौत तक, किसी के बंगले पर कार्रवाई तो किसी को मिला बीएमसी का नोटिस

BMC Action Against Bollywood Celebrities: बीएमसी की सख्ती का शिकार सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि कई बड़े बॉलीवुड सितारे भी हो चुके हैं, जो अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की मार झेल चुके है।

यति सिंह
हाल ही में बीएमसी ने अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले के अंदर बिना किसी परमिशन के किए गए आंतरिक बदलावों को निशाना बनाया। बंगले के अंदर पार्टीशन वॉल और खिड़कियों के अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया गया।
सितंबर 2020 में प्रशासन ने कंगना के बांद्रा के पाली हिल स्थित दफ्तर और बंगले के हिस्सों को अवैध निर्माण करार देते हुए तोड़ दिया था। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने देश भर में भूचाल ला दिया था और इस पर भारी राजनीतिक घमासान भी देखने को मिला था।
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी इस कानूनी पचड़े से बच नहीं पाए थे। साल 2016 में उनके गोरेगांव और वर्सोवा स्थित ठिकानों पर बिना अनुमति के कंसट्रक्शन कराने और मैंग्रोव्स को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे थे। हालांकि बाद में कोर्ट से उन्हें इस मामले में राहत मिल गई थी
कुछ ऐसा ही अनुभव एक्टर सोनू सूद का भी रहा, जब उनके जुहू स्थित 6 मंजिला रिहायशी ढांचे को कथित तौर पर बिना परमिशन के लाउंज में बदलने के आरोप लगे। बीएमसी ने उन्हें सख्त नोटिस जारी कर अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी थी।
मार्च 2025 में खार स्थित फेमस द हैबिटेट वेन्यू पर बीएमसी की टीम ने अचानक निरीक्षण किया था। इस जगह पर पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने शो रिकॉर्ड करते हैं और बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंचते हैं। इस दौरान वहां किए गए कथित अनधिकृत निर्माण की बारीकी से जांच की गई।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को थोड़ी देर में किया जाएगा पेश, कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO