पूरी-आलू दम रेसिपी फोटो.सोशल मीडिया
बंगाल में लूची और आलूर दम की जोड़ी खास मौकों और नाश्ते में खूब पसंद की जाती है। फूली हुई लूची के साथ मसालेदार आलू की सब्जी का स्वाद घर पर भी आसानी से बना सकती हैं।2 कप मैदा, 1 बड़ा चम्मच तेल या घी, थोड़ा नमक और जरूरत के अनुसार पानी लें। लूची को तलने के लिए तेल भी चाहिए।मैदे में तेल और नमक मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त लेकिन चिकना आटा गूंथें। इसे ढककर 15–20 मिनट के लिए रख दें।आटे की छोटी लोइयां बनाकर गोल और बराबर मोटाई की लूचियां बेल लें। बेलते समय थोड़ा तेल लगाएं, ताकि सूखा मैदा तेल में न गिरे।गर्म तेल में लूची डालें और कलछी से हल्का दबाएं। फूलने पर पलटकर निकाल लें। बंगाली लूची को बहुत ज्यादा भूरा करने के बजाय हल्का सुनहरा या क्रीमी रखा जाता है।500 ग्राम छोटे आलू, 2 टमाटर, 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट, जीरा, तेजपत्ता, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और सरसों का तेल लें।आलुओं को उबालकर छील लें। कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करके आलुओं को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इससे सब्जी में अच्छा स्वाद आएगा।उसी तेल में जीरा और तेजपत्ता डालें। फिर अदरक का पेस्ट, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह भूनें।मसाले में भुने आलू डालें। थोड़ा पानी मिलाकर ढक दें और धीमी आंच पर 10-12 मिनट पकाएं। आखिर में गरम मसाला और चाहें तो चुटकी भर चीनी डालें।गरमागरम लूची के साथ गाढ़ा आलूर दम परोसें। बंगाली स्वाद के लिए सरसों का तेल इस्तेमाल करें और लूची को तलने के तुरंत बाद परोसें।