अशोक कुमार और किशोर कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को हुआ था। उनका असली नाम कुमुदलाल गांगुली था। बॉलीवुड में उन्हें प्यार से दादामुनि कहा जाता था। उन्होंने अपने एक्टिंग से कई पीढ़ियों के दर्शकों को प्रभावित किया।अशोक कुमार ने 'किस्मत', 'महल', 'अछूत कन्या' और 'आशीर्वाद' जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। उनकी सहज एक्टिंग उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग बनाता था।किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उनका जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा मध्य प्रदेश में हुआ था। वह सिंगर होने के साथ एक्टर, संगीतकार और फिल्म प्रोड्यूसर भी थे।13 अक्टूबर 1987 को किशोर कुमार का निधन हो गया था। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई थी। यह तारीख उनके बड़े भाई अशोक कुमार के बर्थडे की भी थी।अशोक कुमार और किशोर कुमार ने अपनी-अपनी फिल्ड में ऐसी विरासत छोड़ी, जिसे आज भी याद किया जाता है। उनकी फिल्में, गाने और यादगार किरदार आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में बसे हैं।