आशा भोसले को मिले पुरस्कार (सौजन्य-IANS) 
फोटो

जब अपनी ही बहन की याद में मिला पुरस्कार...भावुक कर देने वाला था आशा भोसले का 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड' पल

Asha Bhosle Awards: आशा भोसले के 12000 गानों के साथ शानदार संगीत सफर और उनके प्रमुख पुरस्कारों की पूरी जानकारी। पद्म विभूषण से लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक, जानें उनकी उपलब्धियां।

प्रिया जैस
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (1981 और 1986): उन्होंने दो बार 'सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका' का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता; पहली बार फिल्म 'उमराव जान' के लिए और दूसरी बार फिल्म 'इजाज़त' के लिए।
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (2023): हाल ही में साल 2023 में उन्हें अपनी बहन की स्मृति में स्थापित लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (2001): फिल्मफेयर ने साल 2001 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार देकर उनके पूरे करियर को सम्मानित किया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (2011): साल 2011 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में संगीत इतिहास में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली गायिका के तौर पर दर्ज हुआ।
ग्रैमी नामांकन: वह संगीत जगत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ग्रैमी के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय गायिका बनीं।
पद्म विभूषण (2008): भारत सरकार ने साल 2008 में आशा जी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (2000): भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें साल 2000 में प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया।
फिल्मफेयर रिकॉर्ड: आशा जी ने साल 1968 से 1979 के बीच 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते, जिसके बाद उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपना नाम कॉम्पिटिशन से वापस ले लिया था।
महाराष्ट्र भूषण (2021): महाराष्ट्र सरकार ने साल 2021 में उन्हें राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया।

PM Modi Man Ki Baat Live: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- कनाडा में प्रवासी भारतीय कर रहे लोगों की मदद

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

राजस्थान में जिंदा युवक मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट जारी; जन-आधार से नाम काटा