विजय देवरकोंडा  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

विजय देवरकोंडा के करियर का गेमचेंजर था ‘अर्जुन रेड्डी’, 9 साल बाद भी क्यों याद है ये किरदार?

Vijay Deverakonda Arjun Reddy: साउथ सिनेमा की फेमस फिल्म अर्जुन रेड्डी के 9 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर जानिए कैसे विजय देवरकोंडा के इस रोल ने उनके करियर और भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी।

यति सिंह
9 साल पहले जब बड़े पर्दे पर एक जुनूनी, गुस्सैल और बेबाक डॉक्टर की एंट्री हुई, तो दर्शक हैरान रह गए। यह किरदार था अर्जुन रेड्डी का, जिसे विजय देवरकोंडा ने निभाया था। इस एक रोल ने ना सिर्फ विजय के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि इंडियन सिनेमा में हीरो की परिभाषा भी बदलकर रख दी।
फिल्म अर्जुन रेड्डी विजय देवरकोंडा के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म से पहले तक दर्शक उन्हें एक नॉर्मल एक्टर के रूप में देखते थे। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे इंसान का रोल चुना जो अपनी कमियों, जुनून और बिखरे हुए जज्बातों से भरा था।
फिल्म के कई सीन आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा हैं। इनमें से सबसे खास था कॉलेज क्लासरूम का वो सीन, जहां अर्जुन रेड्डी अपने जूनियर को चेतावनी देता है। उस सीन में विजय की बॉडी लैंग्वेज, उनका एटीट्यूड और डायलॉग्स इतने जबरदस्त थी कि थिएटर तालियों से गूंज उठा था।
इस फिल्म का जादू केवल तेलुगु दर्शकों तक सीमित नहीं रहा। विजय की बेबाक एक्टिंग की चर्चा पूरे देश में होने लगी। इसी पॉपुलेरिटी का नतीजा था कि बाद में हिंदी में कबीर सिंह और तमिल में आदित्य वर्मा जैसी रीमेक फिल्में बनाई गईं।
विजय देवरकोंडा के लिए अर्जुन रेड्डी महज एक फिल्म नहीं थी, बल्कि जोखिम लेने की उनकी क्षमता का सबूत थी। आज 9 साल बाद भी जब साउथ सिनेमा के इतिहास के यादगार किरदारों की बात होती है, तो अर्जुन रेड्डी का नाम सबसे ऊपर आता है।

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें