इन हसीनाओं ने स्टारडम के बीच बनाई बॉलीवुड से दूरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

नगमा से लेकर नम्रता शिरोडकर तक इन हसीनाओं ने स्टारडम के बीच बनाई बॉलीवुड से दूरी

Bollywood Actresses Who Left Films: 90 के दशक ये फेमस अभिनेत्रियों ने अचानक बॉलीवुड छोड़ दिया और आज वे ग्लैमर की दुनिया से दूर गुमनामी या नए क्षेत्रों में समय बिता रही हैं।

यति सिंह
नगमा ने 90 के दशक में फिल्म बागी से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सुहाग और लाल बादशाह जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। आज वे ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़कर राजनीति में एक्टिव हैं।
नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था। साल 1998 में उन्होंने जब प्यार किसी से होता है से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन फरवरी 2005 में सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर हमेशा के लिए बॉलीवुड से दूरी बना ली।
नेहा उर्फ शबाना रजा ने बहुत कम समय में बॉलीवुड अपनी खास पहचान बना ली थी। कुछ बड़ी फिल्में करने के बाद साल 2006 में उन्होंने फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी से शादी रचाई। उन्हें आखिरी बार साल 2009 में आई फिल्म एसिड फैक्टरी में देखा गया था।
आशिकी फिल्म से रातों-रात पूरे देश में फेमस हुई अनु अग्रवाल की कहानी बेहद भावुक करने वाली है। एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने उनका पूरा जीवन बदल दिया और उन्हें मजबूरी में बॉलीवुड को छोड़ना पड़ा।
90 के दशक की बेहद बोल्ड और फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता था। बाद में ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी करने के बाद उन्हें न केवल बॉलीवुड बल्कि देश भी छोड़ना पड़ा।

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा