नक्सल ढेर (फाइल फोटो) 
ओडिशा

1.1 करोड़ रुपए का इनामी माओवादी गणेश एनकाउंटर में ढेर, दो महिला माओइस्ट की भी मुठभेड़ में मौत

Odisha Encounter: सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई में शीर्ष नक्सली नेता और केंद्रीय कमेटी सदस्य गणेश उइके को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

अर्पित शुक्ला

Top Naxalite Ganesh Uikey Encounter: ओडिशा पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्रिसमस के दिन एक बड़े ऑपरेशन में CPI (माओइस्ट) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ओडिशा में माओवादी गतिविधियों के प्रमुख कमांडर गणेश उइके को मार गिराया। 69 वर्षीय गणेश उइके पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था। इस मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए, जिनमें दो महिला कैडर भी शामिल थीं।

ओडिशा पुलिस के नक्सल ऑपरेशन के DIG अखिलेश्वर सिंह ने कहा, "उड़ीसा की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीमों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।" उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ ओडिशा के कंधमाल और गंजम जिलों की सीमा पर स्थित राम्पा के जंगलों में हुई, जहां गणेश उइके का एनकाउंटर हुआ।

कौन था गणेश उइके?

बता दें कि गणेश उइके सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था और ओडिशा में प्रतिबंधित संगठन का मुखिया माना जाता था। उसके सिर पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गणेश उइके की उम्र 69 साल थी और वो तेलंगाना के नालगोंडा जिले के चेंदूर मंडल के पुललेमाला गांव का रहने वाला था। गणेश उइके को पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी, चमरू और रूपा जैसे कई नामों से जाना जाता था। बाकी तीन माओवादी, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि इलाके में और भी खोजबीन की जा रही है।

तीन माओवादी में दो महिलाएं भी शामिल

इस ऑपरेशन में मारे गए तीन माओवादी में दो महिलाएं भी शामिल थीं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेशल इंटेलिजेंस विंग से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था।

जब सुरक्षा बलों ने जंगल में प्रवेश किया, तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में चारों नक्सलियों को मार गिराया गया।

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव