रातों-रात सलमान खान के शो से बाहर क्यों हुए गुणरत्न सदावर्ते (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

रातों-रात सलमान खान के शो से बाहर हुए गुणरत्न सदावर्ते, बोले 'कोर्ट में हाजरी लगानी पड़ी...'

Gunratan Sadavarte Eviction Reason From Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 में कल रातों-रात गुणरत्न सदावर्ते को घर से बाहर जाना पड़ा जिसे देख फैंस काफी हैरान हुए। गुणरत्न सदावर्ते ने बिग-बॉस के घर से अचानक बाहर आने की वजह का खुलासा खुद किया है।

निक्की राय

मुंबई: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 ने सुर्खियां बटोरना शुरु कर दिया है। हर सीजन में ये शो कुछ ना कुछ धमाल मचाता ही है। इस बार भी घरवालों ने अपनी अतरंगी हरकतों और झगड़ों से ऑडियंस का मनोरंजन शुरु कर दिया है। इस सीजन में 18 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। पिछले हफ्ते गधाराज को घर से बेघर किया गया। हालांकि ऐसा पीटा संगठन की शिकायत पर किया गया है। वहीं, अचानक गुणरत्न सदावर्ते को बिग-बॉस ने अचानक घर से बाहर आने का आदेश दे दिया। इस आदेश के बाद फैंस के साथ-साथ घर के अन्य कंटेस्टेंट भी मायूस हो गए। गुणरत्न सदावर्ते ने घर से बाहर आने की वजह का खुलासा भी खुद किया है।

गुणरत्न सदावर्ते को होना पड़ा एलिमिनेट

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट गुणरत्न सदावर्ते ऑडियंस को काफी एंटरटेन करते नजर आ रहे थे, लेकिन अचानक कल रात उन्हें एलिमिनेट होना पड़ा, जिससे हर कोई हैरान रह गया। उनका इविक्शन बहुत ही शाकींग था। अपने एलिमनेशन पर गुणरत्न सदावर्ते ने कहा, 'चलो बुलावा आया है।' हमारा भी बुलावा आया है, हमें कोर्ट ने बुलाया था। उन्होंने कहा, जब कोर्ट की पेशी लगती है, तो हाजरी लगानी पड़ती है'।

कोर्ट में लगानी पड़ी हाजरी

गुणरत्न सदावर्ते कहते हैं, 'कोर्ट में पेशी के कारण हमें माननीय उच्च न्यायालय के सामने पेश होना था इसलिए हमको कोर्ट की तारीख पर अपनी बहस करने के लिए मुझे और जयश्री पाटिल को कोर्ट में जाना पड़ा। इसीलिए हम बिग-बॉस से बड़ी इज्जत के साथ कोर्ट की बात मानने के लिए बिग-बॉस के घर से कोर्ट की तरफ रवाना हुए।' यह भी देखें-सूज गया उर्फी जावेद का चेहरा, एयरपोर्ट पर पहनकर निकली पूरे कपड़े, फैंस बोले ‘डिजाइनर सुधर गई’

क्या गुणरत्न सदावर्ते फिर से करेंगे एंट्री

टेली चक्कर को दिए अपने इंटरव्यू में गुणरत्न सदावर्ते कहते हैं, 'अगर डंके की चोट पर हमें समय मिला, तो फिर से जरूर, जरूर, जरूर हम बिग-बॉस में होंगे और हम बिग-बॉस में अपनी चीजें अच्छी तरह से रखने की कोशिश करेंगे। लोगों ने हमें नंबर 1 कहा है हमारे लिए इससे बड़ी बात क्या ही हो सकती है। बता दें कि गुणरत्न सदावर्ते बिग-बॉस हाउस के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट माने जा रहे थे।'

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह