'Stree 2' बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

'Stree 2' बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, Shahrukh Khan की 'जवान' को रेस में किया पीछे

Stree 2 Becomes Highest Grossing Hindi Movie: श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 15 अगस्त पर रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने ऑडियंस के दिलों को जीत लिया है। फिल्म ने 34वें दिन के कलेक्शन के साथ ही शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को पछाड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

निक्की राय

Stree 2 Becomes Highest Grossing Hindi Movie: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए बैठी है। स्त्री 2 लगातार अब तक कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। मंगलवार के कलेक्शन के साथ ही श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 15 अगस्त पर रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने ऑडियंस के दिलों को जीत लिया है। फिल्म ने 34वें दिन के कलेक्शन के साथ ही शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को पछाड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबित सोमवार (16 सितंबर) स्त्री 2 की कुल कमाई 583.35 करोड़ थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक स्त्री 2 ने 34वें दिन यानी 17 सितंबर को 2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। अब फिल्म को कुल कलेक्शन 585.35 रुपयों का हो चुका है। शाहरुख खान की जवान अब तक हिंदी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, लेकिन अब ये खिताब स्त्री 2 ने जीत लिया है।

कमाई में शाहरुख की जवान को पछाड़ा

बता दें कि शाहरुख खान की जवान ने केवल हिंदी में ही 584 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब शाहरुख की इस फिल्म को रेस में पीछे छोड़ते हुए राजकुमार राव और श्रद्धा की फिल्म आगे बढ़ चुकी है। अब स्त्री 2 की निगाहें 600 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है। इसी के साथ ही शाहरुख की जवान हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। यह भी देखें-Madalsa Sharma ने टीवी सीरियल Anupama को कहा अलविदा, पोस्ट शेयर कर बोलीं ‘काव्य को इतना प्यार दिया शुक्रिया…….’

इन फिल्मों को भी पछाड़ चुकी स्त्री 2

इससे पहले स्त्री 2 ने रणबीर कपूर की एनिमल और सनी देओल की गदर 2 के भी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। बता दें कि शाहरुख की जवान ने दुनियाभर में कुल 1148 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 640 करोड़ रुपयों की थी।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी