मूवीज़

श्रुति हासन के पास है टेंशन दूर करने का रामबाण इलाज, स्ट्रेस और एंजाइटी चुटकी में होगी दूर

श्रुति हासन अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं। बीते दिनों वह सर्जरी को लेकर सुर्खियों में थीं। लेकिन श्रुति मेंटल हेल्थ पर खुलकर अपने विचार रखने के लिए भी पहचानी जाती हैं। उन्होंने बताया था कि वह स्ट्रेस और एंजायटी से कैसे डील करती हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: श्रुति हासन स्ट्रेस और एंजायटी का शिकार हो चुकी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस से बेहतर इस बारे में कोई और नहीं बता सकता, श्रुति हासन ने एक इंटरव्यू के दौरान स्ट्रेस और एंजायटी से डील करने के बारे में बात की थी। तो आइए जानते हैं कि श्रुति हासन ने इस पर क्या कुछ कहा था।

पिंक विला से बातचीत के दौरान श्रुति हासन ने बताया कि वह स्ट्रेस और एंजायटी को फेस कर चुकी हैं। एंजायटी की समस्या उन्हें बचपन से ही थी जब वह स्टेज पर परफॉर्म करने जाती थी तो उन्हें डर लगता था वह घबरा जाती थी, लेकिन इस डिसऑर्डर से वह ग्रस्त हैं, इस बारे में उन्हें 30 साल की उम्र के बाद पता चला। तब उन्होंने इस पर काम करना शुरू कर दिया।

इंटरव्यू के दौरान श्रुति हासन ने बताया कि वह एंजायटी और स्ट्रेस से खुद का ध्यान भटकने के लिए म्यूजिक का सहारा लेती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रुति अच्छी म्यूजिशियन भी हैं, तो ऐसे में वह इस कला का सहारा अपने एंजायटी और स्ट्रेस को दूर भगाने के लिए करती हैं। उनका यह कहना है कि म्यूजिक आपकी टेंशन को दूर कर देता है। ऐसे में जब टेंशन हो तो आप म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं।

श्रुति हासन इंटरव्यू ने दौरान यह भी बताया कि जब वह अपना सब्र खो देती हैं और आपे से बाहर हो जाती हैं, तब उन्हें थेरेपी की जरूरत पड़ती है। श्रुति हासन ने बताया कि उन्होंने लंबे वक्त तक मेंटल इश्यूज को फेस किया है और अब वह इससे निपटना सीख गई हैं।

श्रुति हासन की बात करें, तो वे अपने तनाव को कम करने के लिए संगीत का सहारा लेती हैं। यह एक बहुत ही अच्छा तरीका है जिससे हम अपने मानसिक तनाव को कम कर सकते हैं। संगीत हमारे मन को शांति और सुकून से भर देता है।

यहाँ कुछ तरीके हैं जिनसे आप अपने तनाव को कम करने के लिए संगीत का उपयोग कर सकते हैं:

1. अपनी पसंद का संगीत सुनें: जो संगीत आपको अच्छा लगता है, उसे सुनने से आपका मन शांत होता है।

2. संगीत सुनते समय आराम करें: संगीत सुनते समय अपनी आँखें बंद करें और आराम करें।

3. संगीत के साथ व्यायाम करें: संगीत के साथ व्यायाम करने से आपका तनाव कम होता है और आपको ऊर्जा मिलती है।

4. संगीत बनाएं: यदि आप संगीत बजाना जानते हैं, तो अपना संगीत बनाने से आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

इन तरीकों को अपनाकर आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं और अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

भारत में विदेशी निवेश का बदला समीकरण; जापान बना सबसे बड़ा निवेशक, दूसरे पायदान पर सिंगापुर

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा