मुंबई. सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों को काफी पसंद इस शो के साथ साथ इसके सभी किरदार रियल और रील लाइफ दोनों में हिट हैं। इस शो में ‘बबिता’ (Babita Ji) की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को नई पहचान मिली है। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अक्सर अपने फैंस के साथ अपना दर्द बयां करती रहती हैं। एक बार फिर मुनमुन ने अपने फैंस के साथ कुछ बातें शेयर की हैं।
मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने बताया कि, उन्हें भी #MeToo का शिकार होना पड़ा था। उन्हें भी शोषण और यातना से गुज़रना पड़ा था। मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने #MeToo लिखा था। इसमें उसने अपने जीवन में अब तक के सबसे बुरे अनुभवों के बारे में बताया।
मूनमून (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर लिखती हैं कि, 'दुनिया भर की कई महिलाएं आगे आ रही हैं और अपने जीवन में हुए कड़वे अनुभव के बारे में बता रही हैं। ये आपके ही घर में, आपकी ही बहन, बेटी, मां, पत्नी या यहां तक कि आपकी नौकरानी के साथ हो रहा है। उनका भरोसा हासिल करें और उनसे पूछें। आप उनके जवाबों पर हैरान होंगे। आप उनकी कहानियों से आश्चर्यचकित होंगे।’
मुनमुन (Munmun Dutta) ने अपने आगे कहा- ‘वो वक़्त बहुत मुश्किल था। वह सब बातें सोचते ही मेरे आँखों ने अक्सर आंसू आ जाते थे। जब मैं छोटी थी तो पड़ोस के अंकल बड़े अजीब तरीके से मुझे घूरते थे। ऐसा जैसे वो पता नहीं मेरे साथ क्या कर देंगे। उनकी नज़रें खतरनाक थी। या वो आदमी जिसने मुझे पैदा होते देखा था मगर जैसे जैसे मैं बड़ी हो रही थी उसे ऐसा लग रहा था कि वो मेरे शरीर के अंगों को अपनी मर्ज़ी से छू सकता है।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘या वो मेरा ट्यूशन टीचर जिसने मेरे अंडरपैंट में हाथ डाला था या दूसरा टीचर जो क्लासरूम में लड़कियों को डांटने के लिए उनके ब्रा स्ट्रैप खींचता था। यही नहीं वह लड़कियों के स्तन पर भी मारता था’।