दृष्टि धामी ने नन्हीं परी को जन्म दिया  
भारतीय सिनेमा

दृष्टि धामी के घर में गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया नन्हीं परी को जन्म, पति नीरज खेमका ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस दृष्टि धामी और उनके पति नीरज खेमका के घर में खुशियां दस्तक दी हैं। कपल एक नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। दृष्टि ने मंगलवार रात को बेटी को जन्म दिया हैं। दृष्टि और नीरज ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया हैं।

सोनाली झा

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी और उनके पति नीरज खेमका के घर में खुशियां दस्तक दी हैं। कपल एक नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। दृष्टि धामी ने मंगलवार रात को बेटी को जन्म दिया हैं। दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया हैं। नीरज खेमका और दृष्टि धामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी शेयर की है।

नीरज और दृष्टि ने पोस्ट में लिखा कि सीधे स्वर्ग से हमारे दिलों में। एक बिलकुल नया जीवन, एक बिलकुल नई शुरुआत। कपल की घोषणा को मनोरंजन उद्योग में उनके दोस्तों से प्यार और बधाई मिली। एक्ट्रेस अनीता राज ने कपल को बधाई देते हुए लिखा कि वह आपके और नीरज के लिए एक परी है। गुरुजी आपके परिवारों को हमेशा अनंत खुशियों का आशीर्वाद दें। ढेर सारा प्यार।

नीरज और दृष्टि के पोस्ट पर करण वीर ग्रोवर ने लिखा कि मम्मी-पापा को बधाई हो। सनाया ईरानी ने लिखा कि मेरी बेबी गर्ल आ गई है। शक्ति अरोड़ा, किश्वर मर्चेंट, आदित्य सील और दिशा परमार जैसे अभिनेता उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने नए माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाएं भेजीं। सेलेब्स के अलावा फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। दृष्टि धामी ने 14 जून को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक क्लिप में दृष्टि और नीरज एक बैनर पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर लिखा था कि गुलाबी हो सकता है, नीला हो सकता है। हम बस इतना जानते हैं कि हम अक्टूबर 2024 में गर्भवती हो सकती हैं। काम की बात करें तो दृष्टि को आखिरी बार गुलशन देवैया के साथ 'दुरंगा' सीरीज में देखा गया था। इसके अलावा, वह कई टीवी धारावाहिकों का भी हिस्सा रही हैं, जैसे 'दिल मिल गए', 'गीत: हुई सबसे पराई', 'मधुबाला: एक इश्क एक जुनून' और 'एक था राजा एक थी रानी' शामिल है।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?