मां श्वेता तिवारी के साथ पलक तिवारी ने दी बप्पा को विदाई (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

मां Shweta Tiwari के साथ Palak Tiwari ने दी बप्पा को विदाई, फैंस ने लुटाया प्यार, देखें तस्वीरें

Palak Tiwari Ganesh Visarjan Photos: टीवी स्टार श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी गणेश जी को विदाई दी। पूरे परिवार ने मिलकर बप्पा को बहुत ही धूमधाम के साथ विदा किया। पलक तिवारी ने गणपति पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

निक्की राय

Palak Tiwari Ganesh Visarjan Photos: 10 दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी का पर्व अब खत्म हो चुका है। बॉलीवुड से लेकर से टीवी की दुनिया तक गणेश चतुर्थी की धूम मची थी। टीवी स्टार श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी गणेश जी को विदाई दी। पूरे परिवार ने मिलकर बप्पा को बहुत ही धूमधाम के साथ विदा किया। पलक तिवारी ने गणपति पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

पूरे घर को सजाया

श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी ने गणपति बप्पा की विदाई के फंक्शन के दौरान पूरे घर को फूलों से सजाया हुआ था। पलक ने इस दौरान बप्पा की आरती उतारी और पूजा की। इन तस्वीरों में उनके साथ श्वेता तिवारी भी नजर आईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए पलक तिवारी कैप्शन में लिखती हैं, 'बप्पा कृपया अगले वर्ष फिर से आपका स्वागत करने के लिए हम सभी को खुश और स्वस्थ रखें।'

परिवार के साथ किया गणपति विसर्जन

तस्वीरों में पलक अपने छोटे भाई रेयांश के साथ बप्पा की मूर्ति के आगे बैठकर पूजा की थाली सजाती नजर आ रही हैं। वहीं, एक दूसरी तस्वीर में वो अपनी दोस्त के साथ पोज देती दिख रही हैं। उन्होंने गणपति बप्पा का आसन फूलों से सजाया है, जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। अगली तस्वीरों में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और पलक बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाती नजर आ रही हैं। यह भी देखें-Singham Again को पोस्टपोन करने के लिए Kartik Aaryan ने किया Rohit Shetty को कॉल, नहीं करना चाहते क्लैश

फैंस ने लुटाया प्यार

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अपने जीवन में ढेर सारी खुशियाँ और सफलता लेकर आगे बढ़ें। मेरा प्यार और स्नेह हमेशा आपके साथ है। आगे बढ़ते रहें।' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'आप दोनों तो बहने लगती हैं।' वर्क फ्रंट की बात करें, तो पलक तिवारी ने अपना डेब्यू सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से किया था।

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों