फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
मूवीज़

'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अजय देवगन की सिंघम अगेन से भिड़ेगें कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का महा मुकाबला अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से होगी। इतना ही नहीं गेम चेंजर और कंगुवा भी दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं कहा जा रहा है कि 15 अगस्त को फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज होगा। इसी बीच भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 मुकाबला अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूल भुलैया 3 की शूटिंग 2 अगस्त को कंप्लीट हो जाएगी। खबर में यह भी कहा गया है कि फिल्म का टीजर मिड अगस्त में रिलीज किया जाएगा। टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीजिंग डेट से पर्दा उठ सकता है ये अंदाजा भी लगाया जा रहा है। भूल भुलैया 3 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। इससे पहले इसके दो सीजन देखने को मिले। पहले सीजन में अक्षय कुमार, विद्या बालन अहम भूमिका में थे।

भूल भुलैया के सीजन में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन ने ली। वहीं दूसरे सीजन में तब्बू कार्तिक आर्यन के साथ अहम भूमिका में नजर आई थी। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित और विद्या बालन अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में नजर आएंगी।

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का महा मुकाबला अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से होगी। इतना ही नहीं गेम चेंजर और कंगुवा भी दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर रणवीर सिंह, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण का अहम किरदार होने वाला है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अहम रोल निभा रहे हैं।

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था 2 अगस्त यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन की जोड़ी तब्बू के साथ बन गई है। अजय देवगन और तब्बू के अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर शांतनु माहेश्वरी और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार भी शामिल हैं। नीरज पांडे इस फिल्म के साथ अपनी पहली महाकाव्य प्रेम कहानी पेश कर रहे हैं। औरों में कहां दम था एक म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा है, जो 2000 से 2023 के बीच सेट है।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज