चेन्नई: चेन्नई इन दिनों भारी बारिश के चलते परेशान है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। आलम ये है कि सुपरस्टार रजनीकांत का घर भी इस बारिश की चपेट में आ चुका है। बारिश की वजह से उनके लग्जरी बंगले तक में पानी भर चुका है। रिपोर्ट्स की मानें, तो रजनीकांत के बंगले के अंदर भी जलभराव हो चुका है। हालांकि स्टाफ मेंबर्स उनके घर के आसपास के एरिया से पानी निकालने के काम में जुटे हैं। देखिए पूरी रिपोर्ट...
चेन्नई इन दिनों बारिश से बेहाल है। बारिश कहर बनकर ऐसी बरसी कि सुपरस्टार रजनीकांत का बंगला भी इसकी चपेट में आ गया। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, रजनीकांत के घर के आसपास के हिस्से से पानी निकालने का काम जारी है। उनका स्टाफ इस वक्त खूब सावधानी से काम कर रहा है और ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि बाढ़ से कम से कम नुकसान हो। साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत के घर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी एक्शन लिए जा रहे हैं। बारिश से आई इस बाढ़ पर एक्टर रजनीकांत ने पब्लिकली एड्रेस नहीं किया है।
बता दें कि एक्टर रजनीकांत का लग्जरी बंगला चेन्नई में पॉश इलाका Poes Garden मे है। उनका घर इस शहर का एक फेमस लैंडमार्क भी है। साथ ही ये इलाका एक हाई सिक्योरिटी जोन है। रजनीकांत के अलावा इस इलाके में कई और पॉपुलर सेलिब्रिटीज, इंडस्ट्रियलिस्ट रहते हैं। बाढ़ की समस्या का सामना यहां रहने वाले अन्य सेलिब्रिटी भी कर रहे हैं।
यह भी देखें-रातों-रात सलमान खान के शो से बाहर हुए गुणरत्न सदावर्ते, बोले ‘कोर्ट में हाजरी लगानी पड़ी…’
चेन्नई में भारी बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा है। कई जगह पेड़ टूटकर गिर चुके हैं। स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए है और छुट्टी घोषित कर दी गई है। कई फ्लाइट्स भी रद्द की जा चुकी हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भर चुका है, जिसकी वजह से कई ट्रेन्स भी कैंसल हो चुकी हैं। इससे सेलिब्रिटी ही नहीं आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।