सेलिब्रिटी

इस भोजपुरी एक्ट्रेस बहन हैं ज्योतिका, 3 बहनें तीनों हैं सिनेमा स्टार

बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करने वाली एक्ट्रेस और एक समय में भोजपुरी फिल्मों में रवि किशन और मनोज तिवारी के संग सुपरहिट फिल्में देने वाली नगमा, ज्योतिका की बहन हैं। इतना ही नहीं ज्योतिका के परिवार में 3 बहनें हैं तीनों ही सिनेमा स्टार हैं। आइए जानते हैं ज्योतिका से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

अनिल सिंह

मुंबई: ज्योतिका भारतीय सिनेमा जगत की अदाकारा हैं। जिन्होंने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों जगह काम किया है। साउथ सिनेमा में उन्होंने तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह अब फिल्म प्रोड्यूस कर भी बन गई हैं। ज्योतिका के परिवार की सबसे दिलचस्प बात यह है कि फैमिली में तीन बहने हैं और तीनों ही सिनेमा जगत में अपनी अलग-अलग पहचान रखती हैं। बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा काम कर चुकी नगमा उनकी बहन है। वहीं तमिल सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस पहचानी जाने वाली रोशनी भी ज्योतिका की बहन है।

ज्योतिका सरवनन का जन्म 18 अक्टूबर 1977 को मुंबई में हुआ था। ज्योतिका के पिता पंजाबी और मां महाराष्ट्र की रहने वाली थी। परिवार का फिल्मों से नाता था ज्योतिका के पिता चंदर फिल्म निर्माता थे, ज्योतिका ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। ज्योतिका की एक बहन रोशनी हैं जो साउथ फिल्म में एक्टिव हैं। वहीं भाई सूरज है जो प्रियदर्शन के साथ सहायक निदेशक के रूप में काम करते हैं।

ज्योतिका और सूर्या की शादी

ज्योतिका ने साल 2006 में 11 सितंबर के दिन साउथ सुपरस्टार सूर्या से शादी कर ली थी। शादी से पहले यह दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में थे और अब भी यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन वक्त बिता रहे हैं। ज्योतिका के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी काफी कम है, क्योंकि वह व्यक्तिगत जीवन में प्राइवेसी रखने में विश्वास रखती हैं।

ज्योतिका को कई फिल्म पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। ज्योतिका ने बॉलीवुड में 'डोली सजा के रखना' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर परवान नहीं चढ़ सका, पर साउथ की फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और वह दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री बन चुकी हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज