सेलिब्रिटी

अभिषेक बच्चन के साथ शादी को बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने किया था ये काम

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मतभेद की खबर अभी भी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल दोनों सेपरेशन पर विचार कर रहे हैं, इस तरह की चर्चा ने उनके चाहने वालों को चिंतित कर दिया है। आइए जानते हैं कि अभिषेक बच्चन के साथ अपनी शादी को बचाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने क्या उपाय किया था।

अनिल सिंह

मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मतभेद की खबर में खूब सुर्खियां बटोरी और कहा यह जाने लगा कि दोनों सेपरेशन पर विचार कर रहे हैं। लेकिन इस मामले पर अभिषेक बच्चन या ऐश्वर्या राय की तरफ से कोई भी औपचारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है। ऐसे में दोनों के बीच सेपरेशन को लेकर चल रही खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती। खबर यह भी है कि ऐश्वर्या राय बच्चन को मनाने का प्रयास अभिषेक बच्चन कर रहे हैं और वह इसमें सफल साबित भी हुए हैं। यानी दोनों के बीच मतभेद दूर हो रहा है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। करीब 17 साल से यह दोनों बेहतरीन दांपत्य जीवन बिता रहे हैं। इतना ही दोनों बॉलीवुड के सफल शादीशुदा कपल माने जाते हैं, क्योंकि इनके बीच मतभेद की कोई भी खबर अब तक मीडिया में सामने नहीं आई। यह पहली बार है जब दोनों के बीच मतभेद की खबर सामने आई है और जब इनके सेपरेशन के विचार को लेकर खबरें सामने आई तो उनके फैंस चिंतित होते और हर कोई हैरान हो गया। लेकिन अब खबर यह है कि दोनों के बीच सब कुछ सामान्य हो रहा है।

कैसे आई मतभेद की खबर

दरअसल कुछ समय पहले से ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मतभेद की खबर सामने आ रही थी, क्योंकि तस्वीर और वीडियो में इनके बीच लोगों को डिफरेंसेस नजर आ रहे थे, लेकिन इस बात को और बल तब मिला जब अंबानी की पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या अलग से पहुंची, जबकि बाकी बच्चन परिवार अलग नजर आया। उसी के बाद से दोनों के बीच मतभेद की खबर तेजी से चर्चा में आई, इतना ही नहीं लोगों ने इसे सेपरेशन के विचार तक पहुंचा दिया।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात 'ढाई अक्षर प्रेम का' फिल्म के दौरान हुई थी। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म की वजह से अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों दोस्त बने। लेकिन उस समय यह दोनों किसी और को डेट कर रहे थे। ऐश्वर्या राय उसे समय सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थी। वहीं अभिषेक बच्चन करिश्मा कपूर के साथ, लेकिन निजी कारण से अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूट गई। वहीं सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय का रिश्ता भी खराब होने लगा। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच दोस्ती और मजबूत होते गई। वहीं साल 2006 में मणिरत्नम की फिल्म 'गुरु' में यह दोनों फिर एक साथ नजर आए और उनके बीच दोस्ती प्यार में बदल गई और 2007 में इन्होंने शादी कर ली।

शादी बचने के लिए ऐश्वर्या राय ने किया ये काम 

शादी से पहले यह कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का शादीशुदा रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकेगा और उनकी शादी जल्दी टूट जाएगी, क्योंकि ग्रह नक्षत्र कुछ और इशारा कर रहे हैं। ऐसे में इन सभी मुश्किलों को पार करने के लिए और अपनी शादी को बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने पहले पीपल के पेड़ से शादी की थी। दरअसल मांगलिक लड़कियों को विधान के तहत ऐसा करवाया जाता है, ऐसी मान्यता है कि पहले पीपल के पेड़ से शादी करने के बाद मांगलिक कन्या के जीवन साथी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता और उनकी शादी भी लंबे समय तक टिकती है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि शादी होते समय ही ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी को बचाने के लिए खास उपाय किया था।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप