फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
मूवीज़

स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, वेदा और खेल खेल में का हाल हुआ बेहाल, जानें कलेक्शन

स्त्री ने शुक्रवार को 16.50 करोड़ की कमाई की है। खेल खेल में ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रूपये की कमाई की। वेदा ने रिलीज के पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। तंगलान ने शुक्रवार को 94 लाख रुपये की कमाई की है।

सोनाली झा

मुंबई: स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा तंगलान, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। सारी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। स्त्री 2 के आगे खेल खेल में और वेदा का हाल बेहाल हो गया है। दोनों फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा हैं। तंगलान का बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चल रहा है। आइए जानते हैं कि स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की हैं।

स्त्री 2 की कमाई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ रूपये की कमाई की। स्त्री ने शुक्रवार को 16.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 308.15 करोड़ रूपये हो गया है।

खेल खेल में की कलेक्शन

खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। खेल खेल में ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रूपये की कमाई की। खेल खेल में ने शुक्रवार को 62 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 19.97 करोड़ रूपया हो चूका है।

वेदा का कलेक्शन

वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। शरवरी ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना दिया हैं। वेदा ने रिलीज के पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। वेदा ने शुक्रवार को 22 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 17.82 करोड़ रूपया हो चूका है।

तंगलान का बिजनेस

साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मालविका मोहनन और पार्वती थिरुवोथु भी अहम भूमिका निभा रही हैं। तंगलान ने रिलीज के पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की। तंगलान ने शुक्रवार को 94 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 39.89 करोड़ रुपया हो चूका है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल