राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)  
बॉलीवुड

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का गाना मेरे महबूब वायरल, राजकुमार संग दिखीं तृप्ति की केमेस्ट्री

फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का नया गाना 'मेरे महबूब' की दुनियाभर में धूम मची हुई हैं। फिल्म का नया गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। गाने में फैंस को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की केमेस्ट्री साफ-साफ दिखाई दे रही हैं।

सोनाली झा

मुंबई: फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का नया गाना 'मेरे महबूब' की दुनिया में धूम मची हुई हैं। फिल्म का नया गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। गाने में फैंस को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की केमेस्ट्री साफ-साफ दिखाई दे रही हैं। मेरे महबूब को शिल्पा राव और सचेत टंडन ने अपनी आवाज दी है। गणेश आचार्य द्वारा की गई शानदार कोरियोग्राफी इस गाने की बेहतरीन ऊर्जा के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।

विक्की विद्या का वो वाला के गाने मेरे महबूब के लॉन्च इवेंट में, तृप्ति डिमरी ने अपने शानदार डांस परफॉरमेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन ऊर्जा को जीवंत कर दिया। रात का संगीतमय जादू तब और बढ़ गया जब गायक शिल्पा राव और सचेत टंडन ने प्रतिभाशाली संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के साथ मिलकर गाने को लाइव परफॉर्म किया और अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। लेकिन फिल्म में मल्लिका शेरावत और विजय राज की भूमिका ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। राज शांडिल्य विकी विद्या का वह वाला वीडियो फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में मल्लिका शेरावत की वापसी को देखकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का ट्रेलर जारी हो चुका है और ट्रेलर में मल्लिका शेरावत की एक्टिंग को देखकर दर्शकों की फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ गई है। ट्रेलर पर ही दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और अपकमिंग फिल्म को पैसा वसूल फिल्म बता दिया है। फिल्म में मल्लिका शेरावत और विजय राज अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फिल्म के ट्रेलर में काफी पसंद किया गया।

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM

Sainik School Recruitment 2026: लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 71,400 तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन