बॉलीवुड

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा' छह दिसंबर को होगी रिलीज

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'छावा' 6 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीजिंग डेट निर्माताओं ने जारी कर दी है। दरअसल फिल्म का टीजर जारी किया गया है और उसी में इसकी जानकारी दर्शकों के साथ साझा की गई है।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा' छह दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें वह मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन ने किया है।

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' के निर्माताओं ने सोमवार को सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से फिल्म का एक टीजर जारी किया। कुछ दिन पहले ही मैडॉक फिल्म्स की फिल्म ‘‘स्त्री- 2'' के साथ सिनेमाघरों में इसका एक पोस्टर प्रदर्शित किया गया था। विक्की ने फिल्म के टीजर के साथ अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘‘स्वराज्य के रक्षक। धर्म के रक्षक। छावा- एक साहसी योद्धा की गाथा। योद्धा दहाड़ता है... छह दिसंबर 2024 को।''

फिल्म के 1.12 मिनट के टीजर में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को एक प्रखर और बहादुर मराठा योद्धा के रूप में अकेले ही सैकड़ों सैनिकों का सामना करते देखा जा सकता है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। ‘‘छावा'' में रश्मिका ने संभाजी की पत्नी छत्रपति महारानी येसुबाई की भूमिका जबकि अक्षय ने मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभाई है। प्रोडक्शन बैनर ने फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पेजों पर भी साझा किया। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है और इसे ऋषि विरमानी ने लिखा है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत