फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
बॉलीवुड

वरुण धवन का बड़ा खुलासा, बोले- ‘सिटाडेल: हनी बनी' में मेरा एक अलग अंदाज देखेंगे दर्शक

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी' को लेकर बड़ा खुलासा किया। वरुण धवन ने बताया कि इस वेब सीरीज में लोगों को मेरा एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। मुझे नहीं लगता कि फिल्म बदलापुर के बाद मैंने ऐसा कुछ किया है। मुझे अब मौका मिला। निर्देशकों ने मुझे यह किरदार निभाने के लिए बेहद प्रेरित किया और मुझे खुशी है कि मैंने इसे निभाया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में  वेब सीरीज का टीजर रिलीज हुआ था। साथ ही सिटाडेल: हनी बनी का एक पोस्टर आउट हुआ था, जिसमें  वेब सीरीज के रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी गई थी। इस दौरान एक इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें वेब सीरीज के कास्ट मौजूद थे। इस दौरान वरुण धवन ने बताया कि फिल्म में उनका अलग अंदाज देखने मिलेगा।

वरुण धवन ने बताया कि इस वेब सीरीज में लोगों को मेरा एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। मुझे नहीं लगता कि फिल्म बदलापुर के बाद मैंने ऐसा कुछ किया है। मुझे अब मौका मिला। निर्देशकों ने मुझे यह किरदार निभाने के लिए बेहद प्रेरित किया और मुझे खुशी है कि मैंने इसे निभाया। एक्टर ने आगे बताया कि राज और डीके बेहद कमाल के निर्देशक हैं। उनसे सीखने और उनके निर्देशन में काम करने का मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा।

वरुण धवन की सिटाडेल: हनी बनी में सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में नजर आएंगी। ये सीरीज रूसो ब्रदर्स की सिटाडेल का रीमिक्स है। यह रुसो ब्रदर्स की इसी नाम की सीरीज का भारतीय रूपांतरण है। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन ने अंतर्राष्ट्रीय संस्करण में मुख्य भूमिका निभाई थी। सिटाडेल: हनी बनी में के के मेनन और सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार शामिल हैं।

वरुण धवन और सामंथा स्टारर, सिटाडेल: हनी बनी का डायरेक्शन राज और डीके ने किया है। वहीं डी2आर फिल्म्स, अमेज़ॅन MGM स्टूडियो और रुसो ब्रदर्स के AGBO ने सिटाडेल: हनी बनी को प्रोड्यूस किया है। एंथनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और एजीबीओ के स्कॉट नेमेस, डेविड वेइल के साथ मिलकर सीरीज़ का कार्यकारी निर्माण करेंगे। मिडनाइट रेडियो भी एक कार्यकारी निर्माता है।

वरुण धवन की वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी 7 नवंबर से प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जाएगी। सिटाडेल: हनी बनी के अलावा वरुण धवन बेबी जॉन में नजर आएंगे। वरुण धवन की बेबी जॉन क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण के हाथ में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी है। इस फिल्म में एक्टर के साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा