बॉलीवुड

स्त्री 3 में होंगे अक्षय कुमार ! श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के लिए क्या है फैंस की डिमांड

स्त्री 2 की सफलता बॉक्स आफिस पर सिर चढ़ कर बोल रही है, ऐसे में दर्शक स्त्री 3 की डिमांड कर रहे हैं। स्त्री 3 में दर्शक विलेन की भुमिका में अक्षय कुमार को देखना चाहते हैं। इतना ही नहीं दर्शकों ने तो ये भी तय कर लिया है कि वो अक्षय कुमार और राजकुमार राव की आमने-सामने की लड़ाई देखना चाहते हैं। 

अनिल सिंह

मुंबई: स्त्री 2 की सफलता के बाद अब दर्शक स्त्री 3 की मांग कर रहे हैं। हालिया रिलीज स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर ने अपनी शक्ती राजकुमार राव को दे दी है। इसी से दर्शकों ने अंदाजा लगा लिया है कि स्त्री 3 में श्रद्धा कपूर की भुमिका बदस सकती है। स्त्री 3 में दर्शक विलेन की भुमिका में अक्षय कुमार को देखना चाहते हैं।

स्त्री 2 की सफलता ने बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है और यह फिल्म इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। अब दर्शक स्त्री 3 के लिए डिमांड कर रहे हैं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स का दर्शकों की मांग पर फैसला क्या होता है। आपको बता दें कि दर्शक स्त्री 3 में अक्षय कुमार की मौजूदगी को देखना चाहते हैं और उसके लिए वह डिमांड कर रहे हैं। ताकि राजकुमार राव और अक्षय कुमार आमने-सामने हों और दोनों के बीच फाइट देखने को मिले।

विरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर राजकुमार राव की तस्वीर साझा की गई, जिस पर सवाल पूछा गया कि स्त्री 2 तो ब्लॉकबस्टर बना दिया अब स्त्री 3 कब लाओगे विकी। इसी पर जवाब देते हुए यूजर्स ने कमेंट में अपनी इच्छा जताई है कि वह जल्दी स्त्री 3 फिल्म को देखना चाहते हैं और इस फिल्म में वह राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अक्षय कुमार को भी देखना चाहते हैं। कॉमेंट्स में आप देख सकते हैं कि एक यूजर ने लिखा है स्त्री 3 आना चाहिए। वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा है, स्त्री 3 ले आओ विकी प्लीज। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि अक्षय कुमार को वह विलेन के रोल में वो स्त्री 3 फिल्म में देखना चाहते हैं।

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि स्त्री और स्त्री 2 दोनों ही फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है, ऐसे में दर्शक अब इसका सीजन 3 भी देखना चाहते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई मेकर्स दर्शकों की यह डिमांड पूरी करते हैं या नहीं। अगर हां तो स्त्री 3 का औपचारिक ऐलान कब किया जाता है।

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?