फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया  
बॉलीवुड

श्रद्धा कपूर ने इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को किया पीछे, फैंस बोले- वो स्त्री हैं

सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की फैंस फॉलोइंग बहुत हैं। फैंस फॉलोइंग के मामले में श्रद्धा कपूर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया हैं। श्रद्धा कपूर का इंस्टाग्राम पर 91.4 फॉलोइंग है, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी का इंस्टाग्राम पर 91.3 फॉलोइंग है। यह डेटा 21 अगस्त 2024 का है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रादर्शन कर रही हैं। श्रद्धा कपूर के एक्टिंग की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फैंस फॉलोइंग बहुत हैं। फैंस फॉलोइंग के मामले में श्रद्धा कपूर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया हैं।

श्रद्धा कपूर का इंस्टाग्राम पर 91.4 फॉलोइंग है, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी का इंस्टाग्राम पर 91.3 फॉलोइंग है। यह डेटा 21 अगस्त 2024 का हैं। इसी के साथ श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम के टॉप 3 की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग के मामले में 1 नंबर पर हैं। वहीं ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फॉलोइंग के मामले में 2 नंबर पर हैं।

स्त्री 2 का कलेक्शन

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 का पहले दिन से टिकट खिड़की पर धमाका जारी है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ रूपये की कमाई की। स्त्री ने मंगलवार को 25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 267.4 करोड़ रूपया हो गया है।

एक्ट्रेस ने दर्शकों को किया इंप्रेस

श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को इंप्रेस किया है। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रही है। हर कोई उन्हें इस भूमिका के लिए एकदम सही बता रहा है, उनका मानना ​​है कि कोई और इसे बेहतर तरीके से नहीं कर सकता था। फिल्म का गाना 'आई नहीं' भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने गया है। इस गाने में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव की केमिस्ट्री दिखाई दे रही हैं। स्त्री 2 के गाने तुम्हारे ही रहेंगे हम को सिंगर वरुण जैन, शिल्पा राव और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है।

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट