शर्वरी वाघ (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
बॉलीवुड

शर्वरी ने जाहिर की इच्छा, बोलीं- मैं अल्फा की शूटिंग के लिए कश्मीर...

टीम अल्फा के सदस्य दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए कश्मीर की ओर बढ़ रहे हैं और फिल्म की शूटिंग 26 अगस्त से खूबसूरत घाटी में शुरू होगी। जब इस बारे में शर्वरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अल्फा के सेट पर वापस जाने का इंतजार नहीं कर सकती।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्वरी के लिए इस साल सिनेमाघरों में बेहद शानदार रहा है। उन्होंने मुंजा के साथ 100 करोड़ का ब्लॉकबस्टर दिया है और उनके डांस गाने 'तरस' ने इस साल के सबसे बड़े म्यूजिकल हिट्स में जगह बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने 'महाराज' के साथ ग्लोबल स्ट्रीमिंग हिट दी है और 'वेदा' में अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वसम्मति से प्रशंसा प्राप्त की है।

शर्वरी ने बड़े एक्शन एंटरटेनर अल्फा में भी भूमिका निभा रही है, जिसमें वह सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ अभिनय कर रही हैं। खबरें आ रही हैं कि टीम अल्फा के सदस्य दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए कश्मीर की ओर बढ़ रहे हैं और फिल्म की शूटिंग 26 अगस्त से खूबसूरत घाटी में शुरू होगी। जब इस बारे में शर्वरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अल्फा के सेट पर वापस जाने का इंतजार नहीं कर सकती।

शर्वरी ने आगे कहा कि मैं कश्मीर में शूटिंग के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि यह शेड्यूल बहुत ही रोमांचक होने वाला है। अल्फा की टीम कुछ समय बाद फिर से मिल रही है, इसलिए हम सभी कश्मीर के शेड्यूल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब मैं किसी फिल्म के सेट पर होती हूं तो मैं बिल्कुल बच्चे की तरह उत्साहित होती हूं और अल्फा के सेट पर, मैं ऊर्जा का एक स्रोत बन जाती हूं, हर चीज को समझने और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं।

करियर की शुरुआत में ही ऐसा अवसर मिलना वास्तव में एक आशीर्वाद है। मैं इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनने के लिए विनम्र महसूस कर रही हूं जिसमें हमारे फिल्म उद्योग के मेगास्टार्स शामिल हैं। अल्फा शर्वरी के करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि वह शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और कियारा आडवाणी जैसे सुपरस्टार्स के साथ इस यूनिवर्स में कदम रख रही हैं।

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?