बॉलीवुड

सिर्फ गोली नहीं गोला बारूद के हमले से भी बचने में सक्षम है सलमान खान की नई बुलेटप्रूफ कार

सलमान खान को मिल रही लगातार धमकियों के बाद उनका परिवार चिंता में है। सलमान खान की सिक्योरिटी को बढ़ाया गया है। हाल ही में उनकी सुरक्षा में नई बुलेट प्रूफ कार जोड़ी गई है।

अनिल सिंह

मुंबई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा में नई बुलेट प्रूफ कार जुड़ गई है। जिसे दो करोड रुपए की कीमत में खरीदा गया है। कार की खासियत यह है कि यह बुलेट प्रूफ है और गोला बारूद के हमले भी सहन कर सकती है। यह बुलेट प्रूफ कार अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। भारत में उपलब्ध न होने के कारण इसे दुबई से इंपोर्ट किया गया है। आइए जानते हैं सलमान खान की इस नई गाड़ी मैं क्या-क्या फीचर्स हैं।

लॉरेंस बिश्नोई से जान की धमकी मिलने के बाद और बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान ने नई बुलेट प्रूफ कर खरीदी है। जिसका नाम 'निशान पैट्रोल एसयूवी' बताया गया है। नए कार की कीमत दो करोड़ रुपए की है। इसे बख्तर बंद गाड़ी बताया जा रहा है। खबर यह है कि यह बुलेट प्रूफ होने के साथ-साथ गोला बारूद के हमले भी सहन कर सकती है। इसमें बैठा शख्स खुद को सुरक्षित महसूस कर सकता है। इस गाड़ी में बम अलर्ट इंडिकेटर लगे हुए हैं। क्लोज रेंज गन फायर से बचने के लिए बुलेटप्रूफ ग्लास लगे हुए हैं। टिंटेड विंडो हैं जिसकी वजह से गाड़ी में बैठे शख्स की पहचान उजागर ना हो।

सलमान खान की सुरक्षा की अगर बात की जाए तो सलमान खान की सुरक्षा को 'वाय प्लस श्रेणी' का कर दिया गया है। यानी उनकी सुरक्षा को अपग्रेड किया गया है। इतना ही नहीं उनकी अपनी प्राइवेट सिक्योरिटी को भी बेहद टाइट कर दिया गया है। जहां पर भी वह शूट के लिए जाते हैं वहां पहले से ही गार्डों की मौजूदगी रहती है और कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान उस जगह पर पहुंचते हैं जहां उन्हें जाना होता है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज