बॉलीवुड

रेखा के नए लुक के आगे फीका पड़ा ऐश्वर्या का पेरिस वाला लुक, 70 की उम्र में बरपाया कहर

उम्र के 70वें पायदान पर पहुंचने वाली अदाकारा रेखा ने एक बार फिर हुस्न की बिजली गिराई है। रेखा नए लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं और उनके दिलकश अंदाज ने सभी को हैरान कर दिया। लोग ऐश्वर्या राय के पेरिस वाले लुक से रेखा के नए लुक की तुलना करने लगे। आइए जानते हैं लोगों ने क्या कुछ कहा है। 

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अगले महीने 70 साल की हो जाएंगी, लेकिन उन्होंने बढ़ती उम्र पर फतेह हासिल कर ली है। रेखा एक बार फिर अपने दिलकश अंदाज से प्रशंसकों को घायल करते हुए नजर आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनके नए अंदाज को देखकर फैंस उनके तारीफ करने लगे, इतना ही नहीं उनके इस नए लुक की तुलना ऐश्वर्या राय के पेरिस वाले लुक से भी की जा रही है। लोग यह कह रहे हैं कि ऐश्वर्या राय का पेरिस वाला लुक भी रेखा के इस लुक के आगे फीका पड़ गया है।

बुधवार को रेखा मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आईं। उनके नए लुक ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा पर उम्र का कोई असर नहीं पड़ता है, ऐसा लोगों का मानना है और वह इसे एक बार फिर सच साबित करते हुए नजर आई हैं। ब्लैक कलर की कॉस्ट्यूम में रेखा का अंदाज बेहद आकर्षक था ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की रेखा बॉलीवुड की सदाबहार अदाकाराओं में से एक है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को जब एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों ने देखा तो वह उनकी तरफ बढ़ गए, फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए, रेखा ने भी मीडिया कर्मियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और वह बेहद विनम्रता से उनसे मिलते हुए नजर आयी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेखा नए अंदाज में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही रेखा का यह वीडियो वायरल हुआ लोग उनके खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ऐश्वर्या राय के लुक के साथ उनकी तुलना भी कर दी है।

ऐश्वर्या राय हाल ही में पेरिस में हुए फैशन वीक में नजर आई थीं। ऐश्वर्या राय की तस्वीर और उनके वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन ऐश्वर्या राय के लुक पर रेखा का यह लुक भारी पड़ता हुआ दिखाई दिया है। आपको बता दें कि रेखा इस समय फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह हमेशा ही अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके जन्मदिन की भी काफी चर्चा होती है क्योंकि उनके जन्मदिन के एक दिन बाद ही अमिताभ बच्चन का भी जन्मदिन होता है।

बेंगलुरु में FDA सख्त: स्वास्थ्य विभाग की कैंटीन में एक्सपायर्ड खाना, विधानसभा परिसर में रेंगते मिले कॉकरोच!

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

Explainer: गंदी रसोई और खराब खाने पर क्या कहता है FSSAI का कानून? रेस्तरां के खिलाफ क्या हो सकती है कार्रवाई

संसद में आज मानसून सत्र का आखिरी दिन, नहीं रूक रहा सियासी घमासान, क्या विशेष सत्र बुलाएगी सरकार?

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी