बॉलीवुड

युवराज की बायोपिक में होंगे रणबीर कपूर, जानिए विकल्प में हैं कितने नाम

युवराज सिंह पर जल्द ही बायोपिक बनने वाली है। इस बायोपिक में युवराज के किरदार में कौन सा एक्टर नजर आएगा इसके बारे में औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है। लेकिन कहा यह जा रहा है कि रणबीर कपूर का नाम इस सूची में सबसे आगे चल रहा है। युवराज सिंह की बायोपिक में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह के जीवन पर फिल्म बनने वाली है। इस बात की घोषणा कुछ समय पहले ही हुई है। टी-सीरीज के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया जाएगा। भूषण कुमार और युवराज सिंह की तस्वीर के साथ इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई थी। इस फिल्म में युवराज सिंह की भूमिका निभाने कौन सा एक्टर नजर आएगा यह जानने के लिए फैंस उत्सुक हैं। खबर यह है कि युवराज की भूमिका में रणवीर कपूर नजर आ सकते हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर इस समय बहस चल रही है कि युवराज सिंह की बायोपिक में कौन नजर आएगा। रणबीर कपूर, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना और शाहिद कपूर का नाम इस फिल्म के लिए लिया जा रहा है। दरअसल ये सभी एक्टर क्रिकेट से प्रभावित हैं और कहीं ना कहीं क्रिकेट से उनका जुड़ाव भी रहा है। ऐसे में इन एक्टर का नाम युवराज सिंह की बायोपिक के लिए चर्चा में आ गया है।

फैंस दे रहे हैं सलाह

सोशल मीडिया पर युवराज सिंह और रणबीर कपूर के फैन पेज पर यह चर्चा हो रही है कि रणबीर कपूर को ही युवराज सिंह की बायोपिक में रोल मिलना चाहिए। क्योंकि उन्हें पहले भी बायोपिक करने का अनुभव है और दूसरी बात वह क्रिकेट में भी जबरदस्त रुचि रखते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने लाइव क्रिकेट के लिए अपना योगदान भी दिया है।

युवराज सिंह की बायोपिक उनके जीवन और उनके खेल पर आधारित होने वाली है। युवराज सिंह से पहले महेंद्र सिंह धोनी की भी बायोपिक बन चुकी है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी और यही कारण है कि युवराज सिंह की बायोपिक भी बनाए जाने का ऐलान किया गया है। युवराज सिंह का खेल और उनका जीवन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है और उनके बारे में भी लोग जानना, सुनना और देखना चाहते हैं, तो ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि युवराज सिंह की बायोपिक भी सफल फिल्म साबित होगी।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके का 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP में तिरंगा लहराने का ऐलान

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?