बॉलीवुड

रणबीर कपूर ने जगाया था अनुष्का शर्मा में ममता का एहसास, एक्ट्रेस मानती हैं एहसान

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अनुष्का शर्मा को बेहतर मां बनने के लिए प्रेरित किया था, जिसके लिए एक्ट्रेस आज भी उनका एहसान मानती हैं। अपने पुराने इंटरव्यू में खुद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस बात का खुलासा किया था। आइए जानते हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने रणबीर कपूर के बारे में क्या बातें कहीं थीं।

अनिल सिंह

मुंबई: अनुष्का शर्मा अपने भीतर मातृत्व का एहसास जगाने के लिए वो रणबीर कपूर का एहसान मानती हैं। उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि बेहतर मां बनने के लिए रणबीर कपूर से उनको प्रेरणा मिली थी। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की गिनती बॉलीवुड की उन माताओं में होती है जो अपने बच्चों की अच्छी पेरेंटिंग करने के लिए पहचानी जाती हैं और इसका श्रेय अभिनेत्री ने एक्टर रणबीर कपूर को दिया है।

एक पुराने इंटरव्यू में फिल्म बॉम्बे वेलवेट का प्रमोशन करने पहुंचे रणबीर और अनुष्का ने खुद से जुड़ी बेहद रोचक जानकारियां साझा की थी। इसी दौरान एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बताया था कि रणबीर कपूर की उनके जीवन में एंट्री ने उन्हें भविष्य में एक अच्छी मां बनने के लिए प्रेरित किया है।

इस दौरान अनुष्का शर्मा ने यह भी बताया कि जीवन को लेकर अप्रोच करने की रणबीर कपूर की क्वालिटी ने उन्हें काफी प्रेरित किया। ऐसे में उन्हें यह लगने लगा कि रणबीर कपूर की यह प्रेरणा उनके आने वाले मातृत्व जीवन को सुखद बनाने में उनकी मदद करेगी।

इस इंटरव्यू के काफी समय के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी और अब दोनों अकाय नाम के बेटे के माता-पिता हैं। अनुष्का के बेटे का जन्म फरवरी 2024 में हुआ और वह मातृत्व सुख को एंजॉय कर रही हैं और अपने बेटे का भरपूर ख्याल रखने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

अनुष्का शर्मा करीब 6 साल से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार वह शाहरुख खान की फिल्म जीरो में नजर आई थी। हालांकि अनुष्का शर्मा के अपकमिंग फिल्म की अगर बात करें तो वह आदित्य चोपड़ा की एक फिल्म में नजर आने वाली है जिसके नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है। वहीं 'चकदा एक्सप्रेस' फिल्म में वह महिला क्रिकेटर की झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अंशुल चौहान, रेणुका साहणे और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी नजर आएंगे।

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत