बॉलीवुड

जानें कैसे होता है एग फ्रीज, प्रियंका चोपड़ा से मोना सिंह तक ये एट्रेसेस तक ने लिया सहारा

बॉलीवुड में हाल के वर्षों में एग फ्रीजिंग का चलन बढ़ गया है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर मोना सिंह तक इस तकनीक का सहारा ले चुकी हैं। इस तकनीक की वजह से बढ़ती उम्र के बावजूद महिलाएं मातृत्व सुख पाने की अपनी इच्छा को बरकरार रख सकती हैं। आइए जानते हैं क्या होती है एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड में बीते दिनों एग फ्रीजिंग का चलन बढ़ा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर मोना सिंह तक में एग फ्रीजिंग का सहारा लिया और वह बढ़ती उम्र के बावजूद इस तकनीक की वजह से मातृत्व सुख पाने की अपनी इच्छा को जिंदा रख पाई हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कामकाज करने वाली सैकड़ो महिलाएं जो सही वक्त पर गर्भधारण करने में असमर्थ हैं, इस तकनीक का सहारा ले रही हैं अगर आप भी 30 के बावजूद अपने काम में व्यस्त हैं और आगे गर्भधारण करना चाहती हैं, तो इस तकनीक का फायदा उठा सकती हैं। हालांकि यह तकनीक थोड़ी महंगी है लेकिन अब धीरे-धीरे ही सही भारत में इसका चलन बढ़ रहा है।

30 की उम्र के बाद महिलाओं की प्रजनन की क्षमता कमजोर होने लगती है। ऐसे में गर्भधारण करने में समस्या पैदा हो सकती है और इसलिए एग फ्रीजिंग एक वरदान साबित होता है। आज कल इस तकनीक का सहारा लिया जाता है, ताकि 30 या 40 की उम्र में भी महिलाएं गर्भधारण करके मां बन सकती हैं।

क्या होती है एग फ्रीजिंग

एग फ्रीजिंग एक प्रक्रिया है जिसमें महिलाओं के ओवरी में स्थित अंडों को बाहर निकाल कर फ्रीज कर दिया जाता है। ताकि बाद में उसकी मदद से गर्भधारण किया जा सके। ओवरी के अंदर छोटे-छोटे अविकसित एग होते हैं, उन्हें इंजेक्शन देकर विकसित किया जाता है। एग फ्रीजिंग के तहत 12 से 13 इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जब एग पूरी तरह से एक विकसित हो जाता है तो सर्जरी के जरिए उसे बाहर निकाला जाता है और उसे फ्रीज करके रख दिया जाता है।

एग फ्रीजिंग में कितना खर्च आता है

भारत में एग फ्रीजिंग के लिए देश के सभी हिस्सों में फ्रीजिंग बैंक उपलब्ध है और कई ऐसे अस्पताल है जहां एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया करके बैंकों तक एग फ्रीज करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। भारत में आमतौर पर एग फ्रीज करने की लागत 80 हजार से सवा लाख रुपए तक आती है और उसके बाद इसे संरक्षित रखने के लिए करीब 10 हजार रुपए प्रति महीने खर्च आता है। इस लिहाज से यह प्रक्रिया महंगी है, लेकिन भविष्य में गर्भधारण करने की सुविधा आपको उपलब्ध कराती है।

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल