बॉलीवुड

नेहा धूपिया का 44वां जन्मदिन, जानें एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि के सिख परिवार में हुआ।  नेहा आज 44वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1994 में वह मलयालम फिल्म मिन्नारम में पहली बार पर्दे पर नजर आई थीं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि के सिख परिवार में हुआ।  नेहा आज 44वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा के पिता प्रदीप सिंह भारतीय नेवी में थे। एक्ट्रेस की पढ़ाई दिल्ली से पूरी हुई है। बॉलीवुड से पहले नेहा धूपिया ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। बहुत ही कम लोग जानते है कि साल 1999 में आए सीरियल 'राजधानी' में नेहा ने काम किया था।

नेहा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1994 में वह मलयालम फिल्म मिन्नारम में पहली बार पर्दे पर नजर आई थीं। फिल्म जूली के बोल्ड किरदार के लिए नेहा धूपिया को आलोचना का भी सामना करना पड़ा। नेहा ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। एक्ट्रेस अपनी लाइफ में टॉक शो, सुपरमॉडल, होस्ट और जज की भूमिका निभा चुकी हैं।

रियलिटी शो जज कर चुकी हैं नेहा धूपिया

नेहा रियलिटी शो एमटीवी 'रोडीज' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस शो से नेहा कई सालों तक जुड़ी हुई हैं। शो में बतौर जज बन कर नेहा नजर आती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस खुद का एक टीवी शो लॉन्च कर चुकी हैं। इसका नाम नो फ़िल्टर विद नेहा था। एक्ट्रेस का यह शो काफी फेमस शो रहा हैं। नेहा हिंदी, पंजाबी, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

नेहा धूपिया की लाइफ

नेहा ने जूली और कयामत के अलावा फिल्‍म शीशा, क्या कूल हैं हम, हे बेबी, दस कहानियां, रामा रामा क्या है ड्रामा, दे ताली, सिंह इज किंग, लस्‍ट स्‍टोरीज जैसी कई फिल्मों में काम किया। नेहा और अंगद ने 10 मई को अचानक शादी कर सबको चौंका दिया था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि दोनों शादी करने वाले हैं। नेहा शानदार एक्ट्रेस के साथ एक बेहतरीन मां और वाइफ भी हैं। कपल के 2 बच्चे हैं, एक बेटी मेहर और बेटा हैं। नेहा एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही है।

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द