फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम  
बॉलीवुड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी निभाएंगे इरफान खान की भूमिका ? क्या दिवंगत एक्टर पर बनेगी बायोपिक

नवाजुद्दीन दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान की भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में अब फिल्म प्रोडक्शन हाउस नवाजुद्दीन को उन भूमिकाओं के लिए सोच रहे हैं, जो पहले इरफान खान को मिलती थीं। सोशल मीडिया पर इरफान खान की बायोपिक की चर्चा हो रही हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अलग-अलग किरदार निभाकर हर भूमिका को बेहतरीन तरीके से परफॉर्म किया है। यही वजह है कि एक्टर को इंडियन सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक माना जाता है। हालांकि, अब इंडस्ट्री में इस बात की खूब चर्चा है कि नवाजुद्दीन दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान की भूमिका निभा सकते हैं।

सोर्स के मुताबिक, इंडस्ट्री को कोई ऐसा मिल गया है जो दिवंगत इरफान खान की स्टाइल से मेल खा सकता है, और वह शख्स नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। ऐसे में अब फिल्म प्रोडक्शन हाउस नवाजुद्दीन को उन भूमिकाओं के लिए सोच रहे हैं, जो पहले इरफान खान को मिलती थीं। नवाजुद्दीन को इरफान खान द्वारा निभाए गए किरदारों में देखना उनके लिए बहुत सम्मान की बात होगी। इरफान खान इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे और नवाजुद्दीन भी हैं।

इरफान खान की बायोपिक की चर्चा

इरफान खान की भूमिका तक बात सिमित नहीं है। सोशल मीडिया पर इरफान खान की बायोपिक की चर्चा हो रही हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी इच्छा जाहिर कर रहे हैं कि वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इरफान खान की भूमिका में देखना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इरफान खान की बायोपिक बनाए। एक्टर के लाइफ के बारे में सब कुछ बताए।

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान की फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों कलाकार काफी हद तक समान दिख रहे हैं। फोटो के कैप्शन में यूजर ने लिखा कि OMG, इन तस्वीरों में नवाजुद्दीन इरफान बने नजर आ रहे हैं? हम उन्हें इरफान जैसी भूमिकाओं में देखना चाहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा है कि क्या मैंने अभी नवाजुद्दीन को इरफान के रूप में देखा। हमें सच में इस क्रॉसओवर की जरूरत है।

फैंस ने शेयर की नवाजुद्दीन और इरफान फोटो

एक दूसरे यूजर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान अलग तस्वीर शेयर की। इसमें भी दोनों स्टार एक जैसे ही लग रहे हैं। यूजर ने फोटो के साथ लिखा है कि इरफान बने नवाजुद्दीन की ये तस्वीरें कमाल की हैं। हमें इरफान जैसी भूमिकाओं में उनकी जरूरत है। एक और लिखा है कि इन तस्वीरों में नवाजुद्दीन को इरफान के रूप में देखना भूल नहीं सकते। उन्हें भी ऐसी ही भूमिकाएं निभानी चाहिए। एक यूजर लिखता है कि वाह, नवाजुद्दीन इरफान की नकल कर रहे हैं। वह इरफ़ान जैसे किरदारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट होंगे।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए