बॉलीवुड

विक्की कौशल की 'छावा' फिल्म की 'पुष्पा 2' से होगी भिड़ंत, टीजर पर कैटरीना का आया रिएक्शन

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' का टीज़र जारी हो चुका है। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' भी 6 दिसंबर को ही रिलीज होगी। ऐसे में दोनों फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है यह कहा जा सकता है। इसी बीच कैटरीना कैफ का रिएक्शन फिल्म के टीजर पर आया है। 

अनिल सिंह

मुंबई: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का टीजर रिलीज हुआ है। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। टीजर में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी के पुत्र थे। फिल्म के टीज़र जारी होने पर कैटरीना कैफ ने फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है।

कैटरीना कैफ में फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है... रॉ, ब्रूटल और ग्लोरियस।।। मतलब ऐक्ट्रेस ने इसे क्रूर लेकिन शानदार बताने का प्रयास किया है। आपको बता दें कि खुद विक्की कौशल ने बताया है कि कैटरीना कैफ उनकी सबसे बड़ी आलोचक हैं। ऐसे में जब भी वह कोई फिल्म करते हैं तो कैटरीना कैफ से उन्हें आलोचना सुनना अच्छा लगता है और यही कारण है कि टीजर जारी होते ही करीना ने भी अपना रिएक्शन देने में देरी नहीं की।

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। हाल ही में फिल्म से जुड़ा पोस्ट भी जारी किया गया था। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। दर्शक फिल्म छावा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के टीजर में एक्टर को एक प्रखर और बहादुर मराठा योद्धा के रूप में अकेले ही सैकड़ों सैनिकों का सामना करते देखा जा सकता है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। ‘‘छावा” में रश्मिका ने संभाजी की पत्नी छत्रपति महारानी येसुबाई की भूमिका जबकि अक्षय ने मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभाई है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव