बॉलीवुड

सनी देओल के बॉर्डर 2 में फौजी वरुण धवन की एंट्री, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 में अभिनेता वरुण धवन की एंट्री हो गई है। एक सनी देओल ने प्रशंसकों को उत्साहित करते हुए 'बॉर्डर 2' की बटालियन में फौजी के रूप में वरुण धवन का परिचय कराया। इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को सनी ने वरुण धवन का परिचय वीडियो पोस्ट किया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 में अभिनेता वरुण धवन की एंट्री हो गई है। एक सनी देओल ने प्रशंसकों को उत्साहित करते हुए 'बॉर्डर 2' की बटालियन में फौजी के रूप में वरुण धवन का परिचय कराया। इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को सनी ने वरुण धवन का परिचय वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो में सोनू निगम के हिट गाने 'संदेशे आते हैं' के साथ संगीत का तड़का लगाया।

सनी देओल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि बॉर्डर 2 की बटालियन में फौजी वरुण धवन का स्वागत है। वरुण ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी भी शेयर की। उन्होंने लिखा कि मैं चौथी कक्षा का बच्चा था जब मैं चंदन सिनेमा गया और बॉर्डर देखी। और इसने बहुत बड़ा प्रभाव डाला। मुझे अभी भी याद है कि हॉल में हम सभी ने राष्ट्रीय गौरव की भावना महसूस की थी।

मैंने अपने सशस्त्र बलों को देखना शुरू कर दिया और आज भी, मैं उन्हें सलाम करता हूँ कि वे कैसे हमारी रक्षा करते हैं और हमें हमारी सीमाओं पर या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित रखते हैं। जे पी दत्ता सर की युद्ध महाकाव्य आज भी मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। जे पी सर और भूषण कुमार द्वारा निर्मित बॉर्डर 2 में एक भूमिका निभाना मेरे करियर का एक बहुत ही खास पल है।

एक्टर ने आगे कहा कि मुझे अपने हीरो सनी पाजी के साथ काम करने का मौका मिला, जो इसे और भी खास बनाता है। मैं एक बहादुर जवान की कहानी को स्क्रीन पर लाने के लिए उत्सुक हूँ, जो भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म होने का वादा करती है। मैं आपकी शुभकामनाओं का इंतजार करता हूँ। जय हिंद। हाल ही में, कल्ट क्लासिक 'बॉर्डर' के 27 साल पूरे होने पर, निर्माताओं ने 'बॉर्डर 2' के सीक्वल की घोषणा करके प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दिया।

इंस्टाग्राम पर सनी ने एक घोषणा वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि 27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसके वादे को पूरा करें, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है। एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने, आ रहा है फिर से। भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म, बॉर्डर 2। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित होगी।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?