फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम  
बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने शेयर की बेबी बंप की पहली झलक, रणवीर सिंह ने लुटाया वाइफ पर प्यार

दीपिका पादुकोण ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर प्रेग्रेंसी फोटोशूट की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस के साथ उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह ने भी दिखाई दिए। रणवीर सिंह फोटोज में अपनी वाइफ दीपिका पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर प्रेग्रेंसी फोटोशूट की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस के साथ उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह ने भी दिखाई दिए। रणवीर सिंह फोटोज में अपनी वाइफ दीपिका पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रेग्रेंसी फोटोशूट में दीपिका का नूर साफ-साफ दिखाई दे रहा हैं। एक्ट्रेस इन फोटोज में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

दीपिका पादुकोण सितंबर के आखिरी दिन यानि 28 सितंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्रेंसी की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी समय से हो रही हैं। एक्ट्रेस को प्रेग्रेंसी के चलते काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक तरह से उन लोगों को भी जवाब दे दिया हैं, जिन्होंने उनकी प्रेग्रेंसी को फेक बताया था।

दीपिका पादुकोण ने पहना ब्लैक ब्रोलेट

दीपिका पादुकोण के कुछ फोटोज में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह भी अपने वाइफ के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं। प्रेग्रेंसी फोटोशूट में रणवीर सिंह, दीपिका के बेबी बंप को प्यार से सहलाते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने अलग-अलग आउटफिट में मनमोहक पोज दिए हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के ब्रोलेट के साथ सूट पहना हुआ हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

रणवीर सिंह चेहरे पर दिखा खुशी

रणवीर सिंह के चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है। एक्टर की आखों में उत्सुकता और खुशी की चमक दिखाई दे रही हैं। कपल ने इस साल फरवरी में प्रेग्रेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया था कि बेबी सितंबर में जन्म लेगा। प्रेग्रेंसी फोटोशूट शेयर होने के तुरंत बाद वायरल हो रही हैं। दीपिका पादुकोण के प्रेग्रेंसी फोटोशूट फैंस के साथ सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं।

प्रेग्रेंसी फोटोशूट पर सेलेब्स का रिएक्शन

दीपिका पादुकोण के प्रेग्रेंसी फोटोशूट पर कैटरीना कैफ, बिपाशा बसु, अदिति राव हैदरी, धनश्री वर्मा, ओरी, मलाइका अरोड़ा, रकुल प्रीत सिंह और बी प्राक समेत कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा कि इस साल की मम्मी और आने वाले साल की मम्मी दीपिका राज करती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों सबसे अच्छे माता-पिता बनेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मदर मदरिंग।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं