बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने रक्षाबंधन पर महिला सुरक्षा के लिए दिया संदेश, फैंस कर रहे हैं तारीफ

अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर चल रही खबर की वजह से सुर्खियों में हैं, इसी बीच रक्षाबंधन पर अर्जुन कपूर ने महिला सुरक्षा को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसकी वजह से वह फैंस का दिल जीत रहे हैं।आइए जानते हैं अर्जुन कपूर ने अपने वीडियो में क्या कुछ कहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: अर्जुन कपूर ने रक्षाबंधन के मौके पर खुशी कपूर और शनाया कपूर के साथ इस त्यौहार को मनाया। शनाया कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भाई और बहन के साथ वाली तस्वीर साझा की, लेकिन अर्जुन कपूर ने रक्षाबंधन से ठीक पहले एक वीडियो संदेश महिला सुरक्षा को लेकर दिया। इस संदेश में अर्जुन कपूर पुरुषों से अपील कर रहे हैं कि उन्हें किस तरह से महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

अर्जुन कपूर के इस वीडियो संदेश ने देश भर के युवाओं को प्रेरित किया और वह अर्जुन कपूर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि मैं अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन मनाने जा रहा हूं, लेकिन अभी जो हो रहा है उसको देखकर यह पता चलता है कि समाज में पुरुषों की समझ परिपक्व नहीं हुई है। रक्षाबंधन पर वह हमें राखी बांधती है और हम की रक्षा का वादा करते हैं। लेकिन हमें यह नहीं सिखाया जाता कि सुरक्षित वातावरण कैसे बनाएं जहां वह स्वतंत्र रूप से घूम सकें।

अर्जुन कपूर ने अपनी इस वीडियो में आगे यह भी कहा कि महिलाओं को खुद की सुरक्षा करना सिखाने के बजाय हमें यह सीखने की जरूरत है कि हम उन्हें सुरक्षित कैसे रखेंगे। इस पर चर्चा की सख्त जरूरत है। एक भाई और एक पुरुष के रूप में हमें अपने आसपास की महिलाओं को सुरक्षित महसूस करने की जरूरत है।

दरअसल अर्जुन कपूर ने कोलकाता में आरजी मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के बाद दुखी होकर यह वीडियो संदेश जारी किया है। आपको बता दें कि उस घटना के बाद से देश भर में गुस्से का माहौल है। घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत