बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन से ऐश्वर्या राय तक, मरने के बाद भी जीवित रहेंगे ये सितारे

अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसे कुछ कलाकार हैं जो मरने के बाद भी जिंदा रहेंगे। दरअसल इन्होंने जिंदा रहते हुए ही यह संकल्प लिया है कि मरने के बाद वह अपने सभी अंगों या कुछ अंग को दान कर देंगे।

अनिल सिंह

मुंबई: अंगदान महादान कहा जाता है लेकिन इसको लेकर भारत में जागरूकता की कमी है। ऐसे में दुर्घटना का शिकार हुए पीड़ित अंगदान की कमी की वजह से आकस्मिक मौत का शिकार हो जाते हैं, लेकिन बॉलीवुड के सितारे अंगदान के महत्व को समझते हैं। ऐसे में उन्होंने अंगदान का संकल्प लिया है। अमिताभ बच्चन से लेकर ऐश्वर्या राय तक ढेर सारे कलाकारों ने अंगदान का वादा किया है। आइए जानते हैं किस कलाकार ने किस अंग को दान करने का संकल्प लिया।

अमिताभ बच्चन सभी अंगों को करेंगे दान

अमिताभ बच्चन सदी के महानायक के तौर पर पहचाने जाते हैं, उन्होंने 2020 में यह ऐलान किया था कि वह अपने सभी बॉडी पार्ट्स को दान करने वाले हैं।

आलिया भट्ट सभी अंग करेंगी दान

आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट ने भी अपने सभी अंगों को दान करने का फैसला लिया है।

रानी मुखर्जी आई डोनेट करेंगी

रानी मुखर्जी बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक है। कुछ समय पहले रानी मुखर्जी ने भी अंगदान का संकल्प लिया और उन्होंने यह कहा था कि वह अपनी आंख दान करना चाहती हैं।

ऐश्वर्या राय करेंगी नेत्रदान

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की आंखें बेहद खूबसूरत हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने उसे ही दान करने का संकल्प लिया है। उनका यह मानना है कि वह मरने के बाद भी किसी और की रोशनी बन कर इस दुनिया को देखेंगी।

आमिर खान पूरे बॉडी पार्ट्स को करेंगे दान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले कलाकार आमिर खान ने अपने सभी अंगों को दान करने का संकल्प लिया है। आमिर खान क्या यह मानना है कि उनके इस कदम से और भी लोग प्रेरित होंगे।

प्रियंका चोपड़ा सभी अंग करेंगी दान

बॉलीवुड की देसी गर्ल के रूप में चर्चित प्रियंका चोपड़ा इस समय अमेरिका में निक जोनस के साथ दांपत्य जीवन बिता रही है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सभी अंग दान करने का संकल्प लिया है।

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी