बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन के फैन का न्यू जर्सी में घर बना टूरिस्ट स्पॉट, स्टैचू देखने उमड़ी भीड़

अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की कमी नहीं है, देश और दुनिया भर में उनके प्रशंसक मौजूद है। इस समय भारत के मूल निवासी 'गोपी सेठ' का 'न्यू जर्सी' स्थित घर टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। उनके घर के बाहर अमिताभ बच्चन की प्रतिमा देखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की प्रतिमा इस समय चर्चा का विषय बन गई है। न्यू जर्सी में भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन के घर के बाहर अमिताभ की प्रतिमा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये बिजनेसमैन और उन्होंने अमिताभ की प्रतिमा को अपने घर के बाहर कब लगवाया था।

गोपी सेठ ने समाचार एजेंसी 'पीटीआई' को बताया कि साल 2022 में उन्होंने न्यूयॉर्क की मैनहैटन से लगभग 35 किलोमीटर दूर साउथ में एडिशन शहर में अपने घर के बाहर अमिताभ बच्चन की प्रतिमा स्थापित की थी। उन्होंने तब सोचा भी नहीं था कि एक दिन बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए आएंगे, लेकिन अमिताभ की प्रतिमा धीरे-धीरे बेहद लोकप्रिय हो गई है।

बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए लोग आने लगे हैं। इतना ही नहीं रोजाना घर के बाहर करीब 20 से 25 गाड़ियां आती हैं। जिसमें लोग अपने परिवार के साथ इस प्रतिमा को देखने आते हैं।

पीटीआई से की बातचीत में रवि सेठ ने बताया कि उनका घर अब एक टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के प्रशंसक दुनिया भर में फैले हुए हैं। जिनके घरों में अमिताभ बच्चन की बड़ी-बड़ी तस्वीर देखने को मिलती है, लेकिन इस फैन ने अपने जुनून को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया। क्योंकि इन्होंने अमिताभ बच्चन की प्रतिमा अपने घर के बाहर सजाई है। घर की सजावट देखकर या अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि फैन अमिताभ बच्चन से कितना प्रभावित है।

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला