बॉलीवुड

भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी डॉ किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म

निर्देशक और लेखक कुशाल चावला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर फिल्म बनाने वाले हैं। चावला ने कहा कि उन्होंने बेदी पर फिल्म बनाने के लिए करीब चार साल तक उनके बारे में विभिन्न जानकारियां बटोरी और उनके व्यक्तित्व को पहचाना।

सोनाली झा

मुंबई: आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म का नाम ‘बेदी: द नेम यू नो..द स्टोरी यू डोंट' होगा। इसके निर्देशक और लेखक कुशाल चावला हैं। इसका निर्माण ‘ड्रीम स्लेट पिक्चर्स' के बैनर तले किया जाएगा। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में बेदी के जीवन के उस पक्ष को सामने लाया जाएगा, जिससे अभी तक लोग अनजान हैं।

फिल्म की कहानी उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन से जुड़ी चुनौतियों, उनके जुझारू व्यक्तित्व को पर्दे पर लाएगी। बेदी ने बयान में कहा है कि यह कहानी सिर्फ मेरी कहानी नहीं है। यह एक भारतीय महिला की कहानी है। एक भारतीय महिला जो भारत में पली-बढ़ी, भारत में पढ़ाई की, भारतीय माता-पिता से जिसकी परवरिश की। मेरी कहानी नौ साल की उम्र से शुरू हो गई जब मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि जीवन एक ढलान है, या तो आप ऊंचाई की ओर जाएंगे या नीचे आएंगे'।

बेदी ने आगे कहा कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि उन्हें एक ऐसा इंसान बनना चाहिए जो दूसरों की मदद कर पाए न कि जिसकी दूसरे मदद करें। ये दोनों बातें मेरे मार्गदर्शक सिद्धांत बने रहे। चावला ने कहा कि उन्होंने बेदी पर फिल्म बनाने के लिए करीब चार साल तक उनके बारे में विभिन्न जानकारियां बटोरी और उनके व्यक्तित्व को पहचाना।

फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि बायोपिक में किरण बेदी की भूमिका कौन निभाएगा। किरण बेदी ने कहा कि फिल्म 2025 में रिलीज होगी। यह एक वैश्विक फिल्म होगी, जिसमें एक भारतीय महिला स्क्रीन पर होगी। इसे भारतीय क्रू द्वारा बनाया जाएगा। किरण के आज भी कई किस्से कहे-सुने जाते हैं। फिल्म के अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच बज क्रिएट कर दिया है।

बता दें कि आईपीएस अधिकारी डॉ किरण बेदी बचपन से ही निडर थीं। स्कूल के दिनों में उनकी बहन से किसी ने छेड़खानी की थी, इसके बाद किरण ने बाजार में ही उस शख्स की पिटाई कर दी थी। यही से किरण ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश शुरू कर दी। उन्होंने ठान लिया था कि वह दहेज के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगी। किरण ने साल 1970 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मसूरी स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन से अपनी आईपीएस ट्रेनिंग शुरू की थी।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल