इस दिन से शुरू होगा 'बिग बॉस 18' का तांडव (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

इस दिन से शुरू होगा 'बिग बॉस 18' का तांडव, खत्म हुआ इंतजार, नोट करें ग्रैंड प्रीमियर की तारीख

Bigg Boss 18 Grand Premier Date: सलमान खान ने फैंस की बेसब्री को खत्म करते हुए फाइनली बिग-बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियम की डेट अनाउंस कर दी है। साथ ही इस बात की भी घोषण कर दी है कि इस सीजन का थीम क्या होगा। 6 अक्टूबर से हर रात 9 बजे 'बिग बॉस 18' अब हर घर में धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

निक्की राय

Bigg Boss 18 Grand Premier Date: कलर्स के सबसे हिट और पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' को लेकर फैंस काफी समय से बेताब थे। अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। सलमान खान ने फैंस की बेसब्री को खत्म करते हुए फाइनली ग्रैंड प्रीमियम की डेट अनाउंस कर दी है। साथ ही इस बात की भी घोषण कर दी है कि इस सीजन का थीम क्या होगा। 6 अक्टूबर से हर रात 9 बजे 'बिग बॉस 18' अब हर घर में धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

6 अक्टूबर से तहलका मचाएगा बिग-बॉस 18

'बिग बॉस ओटीटी 3' के खत्म होने के बाद से ही फैंस को बिग बॉस 18 के शुरु होने का बेताबी से इंतजार था। हाल ही में इस शो के प्रोमो को रिलीज किया गया था, लेकिन रिलीज डेट को लेकर किसी तरह का अपडेट सामने नहीं आया था, लेकिन अब रिलीज डेट भी कंफर्म हो चुकी है। फाइनली फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बिग-बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को होने वाला है। इसी दिन आपको फाइनल कंटेस्टेंट्स के बारे में भी पता चलेगा।

कलर्स ने अनांउस की डेट

कलर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से प्रोमो शेयर किया है। शो के धमाकेदार प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव आएगा! देखिए BiggBoss18, ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर रात 9 बजे, सिर्फ Colors और जियो सिनेमा पर।' यह भी देखें-मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति की ब्रेन हेमरेज से मौत, 2 दिन पहले लगी थी सिर में गंभीर चोट

सलमान खान का दिखा खास अंदाज

शो के प्रोमो वीडियो में सलमान खान नजर आ रहा हैं। सलमान वीडियो में बताते हैं इस सीजन का थीम है 'टाइम का तांडव'। पूरा सीजन इसी थीम पर आधारित है। बता दें कि हर साल बिग-बॉस के घर का थीम और डेकोरेशन अलग होती है। इसी तरह ये सीजन 18 है और इस बार इस शो में कंटेस्टेंट भी 18 ही आएंगे। सलमान कहते हैं इस बार बिग-बॉस घर वालों का फ्यूचर भी देखने वाले हैं। अब फैंस 6 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?