भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक 'जाना समझो ना' जारी 
मूवीज़

भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक 'जाना समझो ना' जारी, कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

भूल भुलैया 3 साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है और। इस दिवाली हर कोई भूल भुलैया 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और इसने हॉरर-कॉमेडी के लिए बेहतरीन माहौल बना दिया है।

सोनाली झा

मुंबई: भूल भुलैया 3 साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है और। इस दिवाली हर कोई भूल भुलैया 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और इसने हॉरर-कॉमेडी के लिए बेहतरीन माहौल बना दिया है। टाइटल ट्रैक ग्लोबल हिट हो गया, जिसमें इंटरनेशनल म्यूजिक स्टार पिटबुल, जो मिस्टर वर्ल्डवाइड के नाम से जाने जाते हैं, ने दिलजीत दोसांझ और कार्तिक आर्यन के साथ स्पूकी स्लाइड किया है और अब पूरा देश इस गाने की धुन पर झूम रहा है।

भूल भुलैया 3 का दूसरा गाना 'जाना समझो ना' रिलीज हो गया है, जिसमें कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की नई और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने मिल रही है। गाने में तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी की खूबसूरत आवाज़ है। भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक कार्तिक और तृप्ति की शानदार केमिस्ट्री में खूबसूरत रंग भरता है, नया दिल छू लेने वाला गाना "जाना समझो ना" हमें रोमांटिक वाइब्स से सराबोर कर देता है।

फिल्म के नए गाने को तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी ने गाया है, जिसे लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस और आदित्य रिखारी ने कंपोज किया है। गाने के लिरिक्स आदित्य रिखारी ने लिखे हैं। कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे जो सुपर हिट भूल भुलैया 2 से है। उनके साथ तृप्ति डिमली, ओरिजिनल मंजुलिका, विद्या बालन और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी।

अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। डरावनी मस्ती और हंसी से भरी दिवाली के लिए तैयार हो जाइए ! और भी रोमांचक अपडेट के लिए बने रहिए ! भूल भुलैया 3 इस दिवाली 1 नवंबर 2024 को शानदार रिलीज़ के लिए तैयार है।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता