ज्योतिषी ने पहले ही कर दी थी सिद्धू मूसेवाला के मौत की भविष्यवाणी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

ज्योतिषी ने पहले ही कर दी थी सिद्धू मूसेवाला के मौत की भविष्यवाणी, देश छोड़ने की दी थी सलाह, तेजिंदर बग्गा ने किया खुलासा

बिग-बॉस 18 में दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत से जुड़ा दावा सुनने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जाने-माने राजनेता तजिंदर सिंह बग्गा ने कुछ ऐसा बता डाला, जिसके बाद से हर कोई हैरान है।

निक्की राय

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में इस बार बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा भी शामिल हुए हैं। तेजिंदर ने शो में घुसते ही अपना दबदबा बनाया हुआ है। शो में एक एपिसोड के दौरान उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे सभी हैरान है। उन्होंने दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला को लेकर एक बड़ी बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एक ज्योतिषी दोस्त ने सिद्धू को मौत से 8-9 दिन पहले ही देश छोड़ने की सलाह दी थी।

सिद्धू की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बिग-बॉस 18 में कहा कि अब उन्हें एस्ट्रोलॉजी में काफी विश्वास है। हालांकि, इससे पहले वो इन चीजों में भरोसा नहीं करते थे, लेकिन सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से उन्होंने इन चीजों को मानना शुरु कर दिया। उनका ऐसा कहना है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत ने उन्हें इन चीजों को मानने के लिए प्रेरित किया है। गुणरत्न सदावर्ते से बातचीत में तेजिंदर ने बताया कि 'शुरू में, मैं ज्योतिष में भरोसा नहीं करता था, लेकिन मेरा एक फ्रेंड है रुद्र वो एक ज्योतिषी है।

मैंने उसके साथ सिद्धू मूसेवाला की एक फोटो देखी थी, तो मैंने उनसे पूछा कि वो सिद्धू मूसेवाला से क्यों मिले। तो उसने बताया कि सिद्धू उन्हें अपनी कुंडली दिखाने आए थे। इससे मुझे बहुत हैरानी हुई कि सिद्धू भी ऐसी चीजों में विश्वास करता है।'

ज्योतिषी ने देश छोड़ने की दी थी सलाह

बग्गा बातचीत में आगे बताते हैं, 'मेरे उस दोस्त ने बताया कि सिद्धू ने उनके साथ 4 घंटे बिताए। रूद्र ने सिद्धू को बताया था कि उस पर खतरा है उसे देश छोड़ देना चाहिए। इस पर मैंने पूछा क्या आपने उससे ये कहा कि उसकी जान को खतरा है, तो मेरे दोस्त ने कहा हम ज्योतिष में सीधे ये बात नहीं कह सकते। इसलिए मैंने उसे देश छोड़ने की सलाह दी थी।' बग्गा ने बताया इसके बाद से उन्होंने ज्योतिष पर आंख मूंदकर विश्वास करना शुरु कर दिया।

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल