अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच शादी की अंगूठी पहन इठलाई ऐश्वर्या (फोटो सोर्स-X) 
मूवीज़

अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच शादी की अंगूठी पहन इठलाई ऐश्वर्या, झटके में कर दी बोलती बंद

Aishwarya Rai Wedding Ring: बे वक्त से अभिषेक बच्चन के साथ उनके अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। तलाक की खबरों के बाद से ही ऐश्वर्या कई इवेंट्स में नजर आ चुकी हैं, लेकिन हर बार वो बेटी अराध्या के साथ ही स्पॉट की जाती हैं। इन सबके बीच उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने वेडिंग रिंग पहनी है।

निक्की राय

Aishwarya Rai Wedding Ring: ऐश्वर्या राय काफी लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लंबे वक्त से अभिषेक बच्चन के साथ उनके अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। साथ ही अनंत अंबानी और राधिका की शादी के वक्त से ही ऐश्वर्या बच्चन परिवार से काफी अलग-थलग नजर आने लगी हैं। हालांकि इस मुद्दे में कपल ने अब तक चुप्पी साधी हुई है। तलाक की खबरों के बाद से ही ऐश्वर्या कई इवेंट्स में नजर आ चुकी हैं, लेकिन हर बार वो बेटी अराध्या के साथ ही स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग नहीं पहनी थी, जिसके बाद इन खबरों को और भी जोर मिलने लगा था, लेकिन अब ऐश्वर्या ने सभी की बोलती बंद कर दी है।

तलाक की खबरों को मारा तमाचा

लंबे वक्त से तलाक की खबरों से घिरी ऐश्वर्या ने अफवाहों को बिना कुछ कहे ही झूठा साबित कर दिया है। एक्ट्रेस बीत साल पेरिस फैशन वीक में धमाक मचा चुकी हैं। अब बार फिर ऐश्वर्या रेट कार्पेट में चलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस बेटी अराध्या के साथ वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। इसी वेन्यू से ऐश्वर्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी वेडिंग रिंग पहनें नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती भी दिख रही हैं। इससे पहले अभिषेक बच्चन भी अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते हुए ये कहते नजर आ चुके हैं कि मैं अब भी शादीशुदा हूं।

फैशन से गिरा रही हैं बिजलियां

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने स्टाइल से भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। पेरिस फैशन वीक के लिए तैयारी करते हुए एक्ट्रेस मल्टी कलर फ्लोरल लॉन्ग कोट पहनें दिखीं, जिसमें वो बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं, उनकी लाडली अराध्या पिंक टी-शर्ट के साथ सिंपल डेनिम पहनें दिखीं। अपने क्यूट अंदाज से उन्होंने भी पैप्स का ध्यान खींचा।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?