ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई फिल्म 'लापता लेडीज (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई फिल्म 'लापता लेडीज', 29 भारतीय फिल्‍मों की लिस्‍ट में मिली जगह, रवि किशन हुए खुश

Laapataa Ladies to represent India at the Oscars 2025: किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 के लिए चुनी जा चुकी है। सोमवार को भारत सरकार ने इसकी घोषणा की। फिल्म फेडरेशन ने 29 फिल्मों की लिस्ट में लापता लेडीज को भी शामिल किया है।

निक्की राय

Laapataa Ladies to represent India at the Oscars 2025: किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 के लिए चुनी जा चुकी है। सोमवार को भारत सरकार ने इसकी घोषणा की। फिल्म फेडरेशन ने 29 फिल्मों की लिस्ट में लापता लेडीज को भी शामिल किया है। इसके अलावा इस लिस्ट में रणबीर कपूर की 'एनिमल', 'कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन', प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी', मलयालम फिल्म 'आतम', राजकुमार राव की 'श्रीकांत' भी शामिल थे। फिल्म लापता लेडीज ने इन सभी फिल्मों के साथ कंपीट करते हुए फाइनली ऑस्कर में अपनी जगह बना ली है।

आमिर खान प्रोडक्शन की सबसे खास फिल्म

लापता लेडीज आमिर खान प्रोडक्शन की सबसे खास फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने अपनी अनोखी कहानी से ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। पितृसत्ता पर हल्के-फुल्के व्यंग्य से भरपूर इस हिंदी फिल्म को 29 फिल्मों में से चुना गया है। इस लिस्ट में हनु-मान, कल्कि, एनिमल, चंदू चैंपियन, सैम बहादुर, स्वातंत्र्य वीर सावरकर, गुड लक, घराट गणपति, मैदान, जोरम, आट्टम, आदुजीविथम, ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट, कोट्टुकाली, जामा और आर्टिकल 370 जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल थीं। फिल्म निर्माता जाह्नु बरुआ इस जूरी के अध्यक्ष थे।

इस डॉक्यूमेंट्री को मिला ऑस्कर

कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड मिला। शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स' ने भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। पिछली बार आमिर खान-आशुतोष गोवारिकर की 'लगान' शॉर्टलिस्ट होने वाली आखिरी भारतीय फीचर फिल्म थी। ये फिल्म 74वें अकादमी पुरस्कारों में 'नो मैन्स लैंड' से हार गई थी।

भाजपा सांसद रवि किशन ने जताई खुशी

फिल्म 'लापता लेडीज़' के ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के तहत दाखिल होने पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मेरी पहली कोई फिल्म ऑस्कर में गई है। इसका पूरा क्रेडिट मैं अपनी किरन राव, आमिर खान और पूरी टीम को देना चाहता हूं। सबकी मेहनत रंग लाई है। आज यह नया भारत, आत्मनिर्भर भारत जो पूरे विश्व में चर्चा में है।

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म